{"_id":"612bbc4d8ebc3e7a1211ef9c","slug":"vikram-and-himakshi-win-half-marathon-rampur-rampur-hp-news-sml382047592","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफ मैराथन में विक्रम और हिमाक्षी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाफ मैराथन में विक्रम और हिमाक्षी अव्वल
विज्ञापन
मैराथन प्रतियोगिता में मुख्यातिथि डीएफओ रामपुर अरविंद कुमार विजेताओं के सम्मानित करते हुए। -स?
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। दत्तात्रेय यूथ स्पोर्ट्स क्लब दत्तनगर ने क्षेत्र के लोगों को नशे से दूर रहने और खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाफ मैराथन का आयोजन किया। इसके अलावा रस्साकस्सी प्रतियोगिता भी करवाई गई। इससमें महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
प्रतियोगिताओं में उपमंडल क्षेत्र से आए विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्पोर्ट्स क्लब ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन पर हाफ मैराथन करवाई गई। प्रतियोगिता में 70 वर्षीय परमा नंद और 66 वर्षीय अश्वनी कुमार ने भाग लेकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
महिला मंडलों के लिए आयोजित रस्साकस्सी प्रतियोगिता में मोईन गांव की महिलाओं ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में डीएफओ रामपुर अरविंद कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जिला खेल अधिकारी राकेश, डीए आनी मनोज शर्मा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
मैराथन का उद्देश्य युवाओं को नशा छोड़ो, खेल खेलो रहा। इसके सफल आयोजन के लिए जिला स्पोर्ट्स अथॉरिटी का सहयोग रहा। महिला मैराथन प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में हिमाक्षी, दीशिता, वान्या, दिव्यंका, मानसीमोर, अनिक्षा, आरती, पूनम, नूतन, उपासना, कौशल्या, हेमलता, मंजुला, दीपा, उपमा, पुरुष वर्ग में विक्रम, नवजीत, राम, रमेश कुमार, नागेंद्र पाल, रविंद्र, रूपलाल, विनोद, नावेंद्र, सुखराम, कुुलदीप संधू, अमर सिंह, आदित्य, शौर्यवीर, विवान शर्मा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर नवाजा गया।
इस मौके पर राजेंद्र सिंह ठाकुर, बांका राम भलूनी, क्लब अध्यक्ष यशविंद्र सिंह ठाकुर, प्रधान हितेश ठाकुर, नितेश, सुंदर कपूर, विनोज नेगी और विकास कंवर सहित अन्य मौजूद रहे।