{"_id":"6aae8e5c4618f1c4ca045d21","slug":"theog-zone-emerged-as-the-overall-winner-in-the-district-level-girls-category-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-170197-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग जोन बना जिला स्तरीय छात्रा वर्ग का ओवरऑल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग जोन बना जिला स्तरीय छात्रा वर्ग का ओवरऑल विजेता
विज्ञापन
सराहन में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ओवरऑल चैंपियन बना ठियोग जोन मुख्यातिथि के
. सराहन में अंडर-19 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
. 15 खंडों की 566 खिलाड़ियों ने दिखाए जौहर, मुख्यातिथि ने विजेता प्रतिभागी नवाजे
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहन के नलाटी स्टेडियम में अंडर-19 छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में शिमला के 15 खंडों से 566 छात्रा खिलाड़ियों ने भाग लेकर विभिन्न खेलों में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर ठियोग जोन को ओवरऑल विजेता के खिताब से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में हिमकॉन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विकेश चौहान मुख्यातिथि पहुंचे। उनके साथ वन निगम के निदेशक गंगा सिंह मेहता, सराहन पंचायत के प्रधान सोहन पांटू और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य आरसी गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों और खिलाड़ियों का मनोरंजन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और प्रतियोगिता की जानकारी साझा की। मुख्य अतिथि विकेश चौहान ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही विद्यालय के विकास के लिए 31 हजार रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की।
इन खंडों का रहा दबदबा
प्रतियोगिता के मार्च पास्ट में कुपवी खंड ने प्रथम स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल में चौपाल, खो-खो में रोहड़ू, कबड्डी में नेरवा, शतरंज में शिमला-1 और ठोडा में ठियोग खंड प्रथम रहा। जिला स्कूल क्रीड़ा संघ की ओर से एडीपीईओ प्रदीप कंवर ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए स्थानीय विद्यालय के स्टाफ और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।