फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Sinvi-Muhan road has not been restored for traffic for five months.

Rampur Bushahar News: सिनवी-मुहान सड़क पांच माह से नहीं हो पाई यातायात के लिए बहाल

Tue, 02 Dec 2025 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
The Sinvi-Muhan road has not been restored for traffic for five months.
सिनवी-मुहान सड़क पांच माह से नहीं हुई यातायात के लिए बहाल। संवाद
कर्कीधार के पास धंसी सड़क की लोक निर्माण विभाग नहीं ले रहा सुध
विज्ञापन


.पांच दिन में नहीं हुआ मरम्मत कार्य शुरू तो ग्रामीण करेंगे विभाग का घेराव

. दो पंचायतों के ग्रामीण आवाजाही करने में झेल रहे परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। आनी उपमंडल की दो पंचायतों मुहान और कराड़ को जोड़ने वाली सिनवी-मुहान सड़क पांच महीने से यातायात के लिए बंद पड़ी है। कर्की धार के पास सड़क धंसने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। कुछ समय तक छोटे वाहनों की आवाजाही मुश्किल से चलती रही, लेकिन अब सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि छोटे वाहन भी इस मार्ग से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि पांच दिन में सड़क को बहाल करने का कार्य शुरू नहीं हुआ, तो वे लोक निर्माण विभाग कार्यालय का घेराव करेंगे। मुहान और कराड़ा पंचायत के ग्रामीण पांच महीने से यातायात सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत किसानों और स्थानीय ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही है। दूध ढोने वाली गाड़ी पांच महीने से गांव तक नहीं पहुंच पा रही है, जिसके चलते किसानों को रोजाना दो किलोमीटर तक दूध पैदल सड़क तक पहुंचाना पड़ रहा है। आवाजाही ठप होने से आपात के समय में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना परेशानी भरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से कई बार सड़क को दुरुस्त करने और वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करने की मांग उठाई, लेकिन अब तक यातायात बहाल नहीं हो पाया है। मुहान पंचायत के उपप्रधान गौतम राम, प्यारे लाल, राजकुमार, प्रकाश चंद, सुरेंद्र कुमार और शालू राम ने बताया कि लोक निर्माण विभाग को समस्या के समाधान के लिए कई बार निवेदन किया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पांच दिन भीतर सड़क को दुरुस्त करने का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो ग्रामीण मजबूर होकर आनी कार्यालय का घेराव करेंगे। उन्होंने बताया कि बीते रोज यहां से राशन लेकर जा रहा एक टैंपो भी धंसी हुई सड़क के कारण दुर्घटना से बाल-बाल बचा।


सड़क पूरी तरह से धंसी

लोक निर्माण विभाग आनी के सहायक अभियंता मनीष ने कहा कि भारी बारिश से यहां सड़क पूरी तरह से धंसी है। सड़क की मरम्मत के लिए प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है। बजट मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article