फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Phag fair began with the arrival of the deity

Rampur Bushahar News: देव आगमन के साथ फाग मेला हुआ शुरू, दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

Thu, 05 Mar 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
The Phag fair began with the arrival of the deity
फाग मेले में पहुंचे देवताओं का आर्शीवाद लेते श्रद्धालु। संवाद
. मिली सचिवालय से पदम महल तक देवताओं के साथ नाचते-गाते पहुंचे देवलु
विज्ञापन

. एसडीएम और नगर परिषद के अधिकारियों ने किया देवताओं का भव्य स्वागत
. मेले से पूर्व होली मनाने राज दरबार पहुंचे आराध्य देवता बसाहरू, गसोह और देवता जाख

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के ऐतिहासिक और पारंपरिक फाग मेले का वीरवार को देव आगमन के साथ शुभारंभ हो गया। मिनी सचिवालय से पदम महल तक देवताओं के साथ भारी संख्या में आए देवलु नाचते-गाते हुए पहुंचे। इस दौरान लोगों ने आतिशबाजी भी की। पदम महल के परिसर में देव मिलन हुआ। सुबह से ही राज दरबार में देवताओं के दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ना शुरू हो गया। हालांकि, मेले से एक दिन पूर्व होली उत्सव पर क्षेत्र के आराध्य देवता सहित बसाहरा, देवता साहिब काजल गसोह और देवता जाख रचोली बुधवार देर शाम को राज दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने राज परिवार के साथ होली उत्सव मनाया। वहीं, वीरवार को सुबह करीब पौने 12 बजे पदम महल परिसर के प्रवेशद्वार पर एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह और नगर परिषद के अधिकारियों ने देवताओं का स्वागत शुरू किया। सबसे पहले देवता साहिब काजल गसोह, फिर देवता दत्त महाराज बसाहरू और देवता जाख रचोली का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद अन्य देवी-देवताओं के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया। देवताओं ने स्वागत के बाद राजगद्दी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पदम महल परिसर में राज परिवार की ओर से पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने देवी-देवताओं का स्वागत किया और सदियों से चली आ रही बुशहर राजवंश की रस्म को निभाया। स्वागत समारोह के बाद देवी-देवताओं ने क्रमवार महल परिसर में प्रवेश कर विश्राम किया। जिला शिमला और कुल्लू के विभिन्न ग्रामीण इलाकों से देवता अपने देवलुओं के साथ नाचते गाते राज दरबार पहुंचे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर देवलु जहां खूब थिरके, वहीं देवता भी खूब झूमते नजर आए। चार दिवसीय फाग मेले के पहले दिन रामपुर के अलग-अलग क्षेत्रों से देवी-देवता यहां पहुंचे। नगर परिषद के निमंत्रण पर इस मेले में देवी देवता शिरकत करते हैं। इस बार शिमला और कुल्लू जिले के 21 देवी-देवता मेले की शोभा बढ़ाएंगे। अब नाटियों का यह दौर अगले तीन दिन भी जारी रहेगा। मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को सभी देवता शहर का भ्रमण करेंगे और लोगों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगे।
इन देवताओं ने की शिरकत
फाग मेले में शिमला और कुल्लू जिले के 21 देवी-देवता भाग ले रहे हैं। इनमें देवता साहिब जाख रचोली, दत्त महाराज बसाहरू, महाराज काजल गसोह, छोटू देवता कीम, यज्ञेश्वर शिंगला, देवता परशुराम डंसा, माता काली लालसा, झाहरू नाग शनेरी, देवी दुर्गा बाड़ी, झाखड़ू नाग धारा सरघा, देवता पलथान देलठ, देवता नरसिंह सूमा, देवता मंगलेश्वर देवनगर, देवता पंचवीर कमडाली बौंडा सराहन, देवता डाबर कुंडू चाटी, देवता थानेश्वर कलेडा, माता नव दुर्गा गांवबील, व्यास ऋषि कुंईरी महादेव आनी, देवता बूढ़ा सरौहणी सराहन, देवता चतुर्मुख मैलन और देवता चंभू कशोली शामिल हैं।
विज्ञापन

आनी के व्यास ऋषि कुंइरी महादेव भी बढ़ा रहे मेले की शोभा
जिला कुल्लू के आनी क्षेत्र के आराध्य देवता कुंइरी महादेव भी इस बार फाग मेले की शोभा बढ़ा रहे हैं। वीरवार को सैकड़ों की संख्या में देवलु और ग्रामीण देवता के साथ रामपुर पहुंचे। अब अगले तीन दिन तक देवता के साथ नाटियों का खूब दौर चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में आई भीड़ से निटपना पुलिस को बना चुनौती
फाग मेले के पहले ही दिन हजारों की संख्या में लोग रामपुर पहुंचे। रामपुर शहर में होने वाले इस मेले के दौरान नेशनल हाईवे-पांच पर लोगों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान एनएच में वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। दोपहर 12 बजे से देवी-देवताओं के मेला मैदान परिसर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दोपहर 2:30 बजे तक चलता रहा। शहर में बढ़ती भीड़ के चलते यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मेले के चलते अगले तीन दिन तक शहर में भीड़भाड़ पर नियंत्रण पाना काफी परेशानियों भरा बना रहेगा।

8 मार्च को होगी विदाई
एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मेले के पहले दिन शिमला और कुल्लू जिले से आए देवी देवता भाग ले रहे हैं। चार दिन तक यह जिला स्तरीय मेला आयोजित होगा। शुक्रवार को रामपुर शहर में देवताओं की शोभायात्रा निकाली जाएगी। 8 मार्च दोपहर बाद मेले में आए देवी-देवताओं को नजराना राशि भेंट कर विदाई दी जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article