{"_id":"6a0c4dba3b3700271b0488ca","slug":"the-petrol-and-diesel-crisis-deepens-in-the-rampur-region-with-most-pumps-empty-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-160606-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर क्षेत्र में गहराया पेट्रोल और \nडीजल का संकट, अधिकतर पंप खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर क्षेत्र में गहराया पेट्रोल और डीजल का संकट, अधिकतर पंप खाली
विज्ञापन
तरुण शर्मा। संवाद
जहां पेट्रोल मौजूद, वहां भी सिर्फ 500 रुपये तक दिया जा रहा
जिले के अन्य पंपों के भंडारण में आई कमी, तेल नहीं मिलने से लोग भटकने को मजबूर
कैनी और बोतल में तेल भरने पर लगी पाबंदी, बागवानों की परेशानी बड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल का संकट गहरा गया है। हालात ये हैं कि भद्राश से लेकर किन्नौर सीमा बधाल तक हाईवे के किनारे स्थित सात में पांच पंपों पर मंगलवार को तेल नहीं था। रामपुर शहर के खनेरी स्थित पेट्रोल पंप पर तेल तो था, लेकिन वहां भी छोटे वाहनों को सिर्फ 500 रुपये तक पेट्रोल दिया गया। पेट्रोल पंपों के खाली पड़े रहने से वाहन चालकों को ईंधन के लिए भटकना पड़ा। मंगलवार को निरसू, दत्तनगर, रामपुर शहर के पाटबंगला, ज्यूरी और बधाल में पेट्रोल पंप खाली रहे। पाटबंगला स्थित पेट्रोल पंप पर तो 12 मई के बाद से तेल की गाड़ी नहीं आई है। हालांकि, पेट्रोल पंप संचालक ने दावा किया है कि मंगलवार शाम को तेल की गाड़ी पहुंच जाएगी। इसके बाद भी छोटी गाड़ी वालों को सिर्फ 500 रुपये तक ही पेट्रोल दिया जाएगा, जबकि बड़ी गाड़ियों को मांग के मुताबिक डीजल दिया जाएगा। पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार तेल की सप्लाई कम आ रही है। साथ ही रात को पेट्रोल और डीजल की गाड़ियों के चलने पर पाबंदी भी है। इस कारण भी देरी हो रही है। वहीं, जिले के अन्य पंपों पर भी पेट्रोल और डीजल के भंडारण में कमी आई है। बताया जा रहा कि बड़े पेट्रोल पंपों पर आमतौर पर 30 हजार लीटर तक पेट्रोल और डीजल का भंडारण रहता है, लेकिन इन दिनों छह से आठ हजार लीटर तक भंडारण है। तेल की कमी को देखते हुए बोतले, कैनी आदि में पेट्रोल और डीजल भरने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। इससे बागवानों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्प्रे आदि करने की मशीन के लिए बागवानों को पेट्रोल की आवश्यकता होती है। बोतल और कैनी में तेल नहीं मिलने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
-- नरैण निवासी इंद्रजीत कायथ ने बताया कि मंगलवार को रामपुर आए थे। पाटबंगला स्थित पंप पर पेट्रोल नहीं मिला। इसके बाद खनेरी स्थित पंप पर गए, जहां सिर्फ 500 रुपये का पेट्रोल दिया गया। पूछताछ करने पर पता चला है कि कैनी और बोतल में तेल नहीं दिया जाएगा। इससे बागवानों की परेशानी भी बढ़ेगी।
-- सरपारा के देवी सिंह ने बताया कि मंगलवार को रामपुर में एक सरकार कार्यालय में काम करवाने आए थे। उनके वाहन में तेल कम था। रामपुर शहर में पेट्रोल डलवाने के लिए एक पंप से दूसरे के लिए भटकना पड़ा। दूसरे पंप पर भी सिर्फ 500 रुपये का तेल डाला गया। रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को पेट्रोल और डीजल के भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- - जगातखाना के तरुण शर्मा ने बताया कि मंगलवार को चंडीगढ़ जाना था। पहले रामपुर के पाटबंगला स्थित पंप पर गया, वहां पेट्रोल नहीं मिला। फिर खनेरी स्थित पंप पर गया, जहां सिर्फ 500 रुपये पेट्रोल दिया गया। इसके बाद वह अपने गंतव्य की ओर गए। सोचा नहीं था कि इस तरह से पेट्रोल के लिए भटकना पड़ेगा।
-- -बाहली के पीयूष मेहता ने बताया कि वह दत्तनगर से रामपुर की जा रहे थे। इस बीच वह तीन पंपों पर पेट्रोल भरवाने रुके, लेकिन उन्हें पंप खाली कह कर भेज दिया गया। चौथे पेट्रोल पंप पर उन्हें तेल मिला। उनकी तरह कई लोगों को दिनभर पेट्रोल को भटकना पड़ा है। पंप संचालको से की गई पूछताछ से लगता है कि पेट्रोल, डीजल की किल्लत आने वाले दिनों बनी रह सकती है।