फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The affected are upset due to insensitivity in disaster relief work in Theog, Kumarsain

प्रभावितों को धमकियां देना शर्मनाक, जांच कर अधिकारियों पर हो कार्रवाई : अजय श्याम

Tue, 09 Sep 2025 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
ठियोग, कुमारसैन में आपदा राहत कार्यों में संवेदनहीनता से प्रभावित परेशान
विज्ञापन

बंद पड़ी सड़कों को 24 घंटे में खोलने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग भाजपा ने प्रदेश सरकार और स्थानीय विधायक पर क्षेत्र के आपदा प्रभावितों के साथ संवेदनहीनता के साथ पेश आने का आरोप लगाया है। भाजपा ने आपदा प्रभावितों को तुरंत मुआवजा देने, सुरक्षित आश्रय देने और क्षेत्र की सड़कों को 24 घंटे के भीतर खोलने की मांग उठाई है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि सरकार के अधिकारी आपदा प्रभावितों के साथ बदसलूकी कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही मांग उठाई कि प्रभावितों को धमकियां देना शर्मनाक है। जांच कर ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। भारतीय जनता पार्टी ठियोग के नेता अजय श्याम ने कहा कि ठियोग, कुमारसैन विस क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है। ग्रामीणों के मकान, खेत, बाग-बगीचे, पेयजल योजनाएं और सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। सेब सीजन के बीच बागवानों को अपनी वर्षभर की मेहनत से तैयार फसल निकालने और मंडियों तक पहुंचाने में भारी दिक्कतें पेश आ रही हैं। जगह-जगह बंद सड़कों और क्षतिग्रस्त पुलों के कारण सेब की हजारों पेटियां फंसीं हुई हैं। इससे किसानों को करोड़ों रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है। सरकार और प्रशासन इस आपदा के समय पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं। जिन परिवारों के घर मलबे में दब गए, जिन लोगों की छत छिन गई, उन्हें तुरंत राहत और पुनर्वास उपलब्ध कराने की बजाय प्रशासन के कुछ अधिकारी उन्हें जेल में डालने की धमकियां दे रहे हैं। यह रवैया बेहद अमानवीय और निंदनीय है। अजय श्याम ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक इस असंवेदनशील व्यवहार को संरक्षण दे रहे हैं। जनता की आवाज उठाने की बजाय प्रभावितों पर दबाव बनाने की कोशिश करना लोकतांत्रिक मूल्यों और जनप्रतिनिधित्व के दायित्व के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के साथ खड़ी है और हर स्तर पर आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने मांग की है कि प्रभावित परिवारों को तुरंत मुआवजा दिया जाए और सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष केशव शर्मा, संजय वर्मा, महामंत्री जिला महासू राम कृष्ण मदराड़ी, देवी सिंह भोटका, रमेश हेटा, अश्वनी बक्शी, महेंद्र कालटा, सतविंदर सिंह, राजेंद्र चंदेल, काश्मीर सिंह राणा, नंद लाल राजू, महेंद्र सूर्या, मुंशी राम, केसर वर्मा, सुदर्शन कंवर, काहन सिंह, सुदेश हेटा, आशीष चंदेल और हेम चंद वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed