{"_id":"6ad214c3c202a56e9505c221","slug":"terror-of-bears-in-kotkhai-appeal-to-the-administration-for-the-safety-of-the-people-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-172603-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कोटखाई में भालुओं का आतंक, लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कोटखाई में भालुओं का आतंक, लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन से गुहार
विज्ञापन
पालतू पशुओं पर हमलों के बढ़ रहे मामले, वन विभाग से उचित कार्रवाई की उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई ( रोहड़ू )।
कोटखाई क्षेत्र की पंचायतों में भालुओं की बढ़ती सक्रियता से लोगों में दहशत है। भालू पालतू पशुओं पर हमला कर रहे हैं। लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। हाल ही में भालू ने एक और गोशाला को तोड़ दिया और एक पशु को अपना शिकार बना लिया। शिमला महासू कल्चरल एंड वेलफेयर सोसायटी ने एसडीएम कोटखाई डॉ. मनु वर्मा को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भालुओं को पकड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि कोटखाई क्षेत्र में भालुओं की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। इनकी सक्रियता किसी एक स्थान तक सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न पंचायतों में भालुओं की मौजूदगी देखी जा रही है। हाल ही में बाग डुम्हेर पंचायत के चमेत गांव में भालू ने नेपाल मूल की एक युवती पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। प्राथमिक उपचार के बाद युवती को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया था। इसके अलावा क्षेत्र में भालुओं के पालतू पशुओं को शिकार बनाए जाने और गोशालाओं को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। इससे ग्रामीणों और पशुपालकों में भय का माहौल बना हुआ है। किसानों और बागवानों को भी भालुओं की सक्रियता के कारण फसलों और कृषि उत्पादों को नुकसान होने की चिंता सता रही है। सोसायटी ने प्रशासन से मांग की है कि इस गंभीर समस्या का जल्द समाधान किया जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि वन विभाग और वन्यजीव विभाग की सहायता लेकर भालुओं को पकड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। सोसायटी का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं के कारण ग्रामीणों में भय बढ़ रहा है और उन्हें राहत दिलाने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने की जरूरत है। ज्ञापन सौंपने वालों में शिमला महासू कल्चरल एंड वेलफेयर सोसायटी के संयोजक संदीप गांगटा सहित रविंद्र कंड्रोली, राजेश चौहान, राजेश पुरटा, सुरेश चौहान, रोशन लाल कजोलटा, नीरज शर्मा और संजय कंवर समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। एसडीएम कोटखाई डॉ. मनु वर्मा ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर जल्द ही वन विभाग के साथ बैठक बुलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को भालुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।