{"_id":"5e6675608ebc3ec7b70dd6d2","slug":"temple-landsliding-rampur-hp-news-sml3270978158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटगांव महेश्वर देवता मंदिर के निचली तरफ भूस्ख्लन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटगांव महेश्वर देवता मंदिर के निचली तरफ भूस्ख्लन शुरू
विज्ञापन
भावानगर। कन्नौर जिले की भावावैली के कटगांव महेश्वर देवता मंदिर के निचली तरफ से भारी भूस्खलन शुरू हो गया है। इससे मंदिर खतरे की जद में आ गया है। कुछ वर्ष पहले महेेश्वर मंदिर के निचले तरफ दाईं ओर भूस्खलन हो रहा था जो फिलहाल रुक तो गया लेकिन अब अचानक मंदिर के निचले तरफ बाईं ओर भी भूस्खलन शुरू हो गया है। प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने मौके का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से कटगांव मंदिर के निचले तरफ से हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
इस दिशा में आईपीएच विभाग को भूस्खलन रोकने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। आईपीएच के एक्सईएन ने मौके पर निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि सरकार भूस्खलन रोकने के लिए तुरंत शुरू कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि महेश्वर देवता भावावैली के लोगों के प्रमुख देवता होने के साथ पूरे जिले के लोगों की आस्था का प्रतीक है। सूरत नेगी ने कटगांव स्थित बिजली बोर्ड के विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने निर्माणाधीन शांगो पुल से कटगांव को सड़क से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्राक्कलन तैयार किया गया है। इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शांगो कानगारंग सड़क निर्माण के लिए जल्द सर्वे करवाया जा रहा है। कानगारंग को सड़क सुविधा के साथ जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर हैंडलूम एंड क्राफ्ट उद्योग निगम निदेशक बलदेव नेगी, पूर्व प्रधान निहाल चारस, बीडीसी सदस्य देवा चारस, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी राहुल सूद, सहायक अभियंता प्रमोद नेगी, उदय नेगी, मदन नेगी, सुरेंद्र नेगी, अरविंद नेगी, करतार नेगी सहित कई लोग मौजूद रहे।