{"_id":"6314d28aceea0d464c3d9a6f","slug":"tara-devi-elected-fist-bdo-in-kotkhai-rampur-hp-news-sml4206008124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटखाई की पहली खंड विकास अधिकारी होंगी तारा देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटखाई की पहली खंड विकास अधिकारी होंगी तारा देवी
विज्ञापन
कोटखाई (रोहडू़)। कोटखाई की पहली स्थायी खंड विकास अधिकारी तारा देवी होंगी। प्रदेश सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इससे क्षेत्र की दो दर्जन से अधिक पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे।
दिवंगत नेता नरेंद्र बरागटा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के लिए दो एसडीएम कार्यालय और कोटखाई में अलग से बीडीओ कार्यालय खोलने की मांग उठाई गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उपचुनाव से पहले जुलाई 2021 में कोटखाई और जुब्बल के लिए एसडीएम कार्यालय और कोटखाई के लिए बीडीओ कार्यालय देने की घोषणा की।
कार्यालयों की अधिसूचना के बाद कोटखाई और जुब्बल में पहले ही स्थायी एसडीएम नियुक्त कर दिए गए हैं। अब प्रदेश सरकार ने खंड विकास अधिकारी की भी स्थायी नियुक्ति कर दी है। एक ही विधानसभा क्षेत्र में दो एसडीएम और दो बीडीओ की स्थायी नियुक्ति से जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की जनता काफी खुशी है। इससे क्षेत्र में विकास को भी गति मिलेगी। जिला परिषद सदस्य अनिल कालटा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का खंड विकास अधिकारी की स्थायी नियुक्ति के लिए आभार जताया है।