Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Annual Ceremony at Ira School

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने हरियाणवी, नेपाली, पंजाबी और संस्कृत नृत्यों ने बांधा समां

Sun, 29 Nov 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
ईड़ा स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन


नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित नाटक से दिया जागरूकता का संदेश

संवाद न्यूज़ एजेंसी

चौपाल (रोहड़ू)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ईड़ा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा। छात्र-छात्राओं ने हरियाणवी, नेपाली, पंजाबी और संस्कृत नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विद्यार्थियों ने नशे के दुष्प्रभावों और देशभक्ति पर आधारित नाटकों का मंचन कर सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रधानाचार्य परवेश कुमार ठाकुर ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने वर्षभर की शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में विद्यार्थियों की उपलब्धियों तथा विद्यालय की प्रगति का विस्तृत ब्योरा दिया। मुख्य अतिथि यशपाल गोयल ने शिक्षा, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में समाजसेवी यशपाल गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं, जगमोहन चौहान, महेश रथटा और कमलेश गोयल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। धर्मेंद्र गोयल, शिवम गोयल और नवयुवक मंडल जोथरेऊ युवा क्लब ईड़ा के सदस्यों ने भी विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य परवेश कुमार ठाकुर, उपप्रधानाचार्य जोगिंद्र भीमटा और स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।उन्होंने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed