{"_id":"69ff0d66c69a5cbc0a0017a5","slug":"taklech-baltidhar-road-in-bad-condition-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-159847-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तकलेच-बाल्टीधार सड़क पर सफर बना जानलेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तकलेच-बाल्टीधार सड़क पर सफर बना जानलेवा
विज्ञापन
तकलेच- बाल्टीधार सड़क तालाब में तब्दील। संवाद।
14 किलोमीटर सड़क पर गड्ढों की भरमार, कई जगह होता है जलभराव
मरीज, विद्यार्थी, किसान और बागवानों की बढ़ीं दुश्वारियां
ग्रामीणों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से सड़क शीघ्र सुधारने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपतहसील तकलेच और रोहड़ू को जोड़ने वाली तकलेच-बाल्टीधार सड़क पर गड्ढों की भरमार है। बरसात के बाद से सड़क की हालत बेहद खराब है। कई जगह सड़क पर जलभराव हो जाता है, तो कई जगह टारिंग का नामोनिशान मिटा हुआ है। लंबे समय से सड़क की हालत न सुधरने से विद्यार्थी, मरीज और किसानों-बागवानों परेशानी झेलनी पड़ती है। करीब 14 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर जगह-जगह गड्डे हैं। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क को नुकसान पहुंच रहा है। मरीजों और गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना सफर करने वाले ग्रामीणों की भी दुश्वारियां बढ़ी हुई हैं। छोटे वाहनों के कलपुर्जे टूट रहे हैं। सेब समेत अन्य नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाना चुनौती बना हुआ है। कुलदीप, रॉकी, प्रदीप, कृष्ण कुमार, साेनू, जगदयाल और जतिन समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है। तकलेच उप तहसील मुख्यालय होने के चलते रोजाना ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता है। तकलेच में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है और व्यापारिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, लेकिन सड़क की खस्ताहाल स्थिति से छात्र-छात्राओं, मरीजों और किसानों-बागवानों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। उन्होंने सरकार और लोक निर्माण विभाग से शीघ्र सड़क को सुधारने की मांग उठाई है ताकि हजारों लोगों को राहत मिल सके।
तकलेच से बाल्टीधार सड़क की मरम्मत के लिए 18 लाख का एस्टीमेट स्वीकृति के लिए भेजा है। स्वीकृति मिलते ही चुनाव के बाद कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।-- गोवर्धन शर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग तकलेच
विज्ञापन
मरीज, विद्यार्थी, किसान और बागवानों की बढ़ीं दुश्वारियां
ग्रामीणों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से सड़क शीघ्र सुधारने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपतहसील तकलेच और रोहड़ू को जोड़ने वाली तकलेच-बाल्टीधार सड़क पर गड्ढों की भरमार है। बरसात के बाद से सड़क की हालत बेहद खराब है। कई जगह सड़क पर जलभराव हो जाता है, तो कई जगह टारिंग का नामोनिशान मिटा हुआ है। लंबे समय से सड़क की हालत न सुधरने से विद्यार्थी, मरीज और किसानों-बागवानों परेशानी झेलनी पड़ती है। करीब 14 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर जगह-जगह गड्डे हैं। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क को नुकसान पहुंच रहा है। मरीजों और गर्भवती महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना सफर करने वाले ग्रामीणों की भी दुश्वारियां बढ़ी हुई हैं। छोटे वाहनों के कलपुर्जे टूट रहे हैं। सेब समेत अन्य नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाना चुनौती बना हुआ है। कुलदीप, रॉकी, प्रदीप, कृष्ण कुमार, साेनू, जगदयाल और जतिन समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है। तकलेच उप तहसील मुख्यालय होने के चलते रोजाना ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता है। तकलेच में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है और व्यापारिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है, लेकिन सड़क की खस्ताहाल स्थिति से छात्र-छात्राओं, मरीजों और किसानों-बागवानों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। उन्होंने सरकार और लोक निर्माण विभाग से शीघ्र सड़क को सुधारने की मांग उठाई है ताकि हजारों लोगों को राहत मिल सके।
तकलेच से बाल्टीधार सड़क की मरम्मत के लिए 18 लाख का एस्टीमेट स्वीकृति के लिए भेजा है। स्वीकृति मिलते ही चुनाव के बाद कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन