फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students from BEd and degree colleges organized a langar at Khaneri Hospital

Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल में बीएड और डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने लगाया लंगर

Fri, 16 Oct 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

नवरात्र के पावन अवसर पर सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड एवं एमएड कॉलेज, सर्वपल्ली राधाकृष्णन डिग्री कॉलेज बालना-नोगली के प्रशिक्षु विद्यार्थियों सहित संस्थान ने खनेरी अस्पताल में लंगर सेवा का आयोजन किया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं का संदेश दिया। समिति के संस्थापक डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि संस्थान समय-समय पर इस तरह की सामाजिक गतिविधियों का आयोजन करता रहता है। संस्थान की प्राचार्य डॉ. सीमा भारद्वाज ने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है, जब वे शैक्षणिक ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को भी अपने जीवन में अपनाएं। इस सेवा कार्य में संस्थान के सदस्यों और प्रशिक्षु विद्यार्थियों ने स्वेच्छा से प्रति व्यक्ति 50 से 100 रुपये का योगदान दिया। सामूहिक सहयोग से आयोजित इस पहल ने विद्यार्थियों में समर्पण, परोपकार और साझा जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित किया। संस्थान ने संदेश दिया कि शिक्षा तभी सार्थक है, जब उसके माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा, संवेदना और मानवता का भाव पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed