फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   students at Saraswati Nagar College acquired practical knowledge of IT

Rampur Bushahar News: सरस्वती नगर कॉलेज में 15 विद्यार्थियों ने सीखा आईटी का व्यावहारिक ज्ञान

Fri, 16 Oct 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू । लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर में 15 और 16 अक्तूबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शरोंथा के नौवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा के 15 विद्यार्थियों के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विषय पर दो दिवसीय ऑन-जॉब ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को कंप्यूटर तकनीक, डिजिटल अनुप्रयोगों और आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता के मार्गदर्शन और बीसीए समन्वयक डॉ. पूनम चौहान के समन्वय में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न तकनीकी विषयों की जानकारी दी गई। बीसीए विभाग के राजेश कुमार ने डॉस कमांड, एचटीएमएल, सीएसएस, रिलेशनल डेटाबेस प्रबंधन प्रणाली और एसक्यूएल सर्वर के बारे में बताया। डॉ. कीर्ति मेहता ने एमएस वर्ड, गूगल डॉक्स और सूचना प्रौद्योगिकी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपकरणों एवं उनकी संभावनाओं से अवगत करवाया। वहीं, मनु पनाटू ने कंप्यूटर की मूलभूत जानकारी, इनपुट और आउटपुट उपकरणों तथा माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर शरोंथा स्कूल की शिक्षिका नीतिका चौहान और शिक्षक पवन चौहान भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article