फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Springdale School Khaneri Rampur, Birth Anniversary of Father of the Nation Mahatma Gandhi, Rampur Bushahr

महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी है प्रासंगिक : मनीष

Wed, 02 Oct 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Springdale School Khaneri Rampur, Birth Anniversary of Father of the Nation Mahatma Gandhi, Rampur Bushahr
​स्पिंगडेल प​ब्लिक स्कूल खनेरी में जागरूकता रैली निकालते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी रामपुर में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई। स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ मिलकर प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी रायमोड़ से होकर खनेरी अस्पताल कॉलोनी तक निकाली गई। इस दौरान छात्रों ने देशभक्ति गीत और महात्मा गांधी के भजन गाए। इस अवसर पर निबंध, वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों ने महात्मा गांधी के जीवन और उनके विचारों पर अपने विचार व्यक्त किए। स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष आनंद ने सभी विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन और उनके विचारों से प्रेरित होने का आह्वान किया। महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। हमें उनके बताए रास्ते पर चलकर देश का निर्माण करना है। प्रभात फेरी के माध्यम से समाज में एक सकारात्मक संदेश फैलाया गया है। लोगों को एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed