{"_id":"5e14ae8a8ebc3e88217d3869","slug":"snowfall-rampur-hp-news-sml3202453164","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बर्फबारी से किन्नौर में 40 ट्रांसफार्मर बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बर्फबारी से किन्नौर में 40 ट्रांसफार्मर बंद
विज्ञापन
किन्नौर में सड़कें भी ढकी बर्फबारी से, यातायात व्यवस्था ठप।
- फोटो : RAMPUR-HP
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दो दिनों से जारी बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के चलते जन जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बर्फबारी से जिले के नाथपा, बौक्टू और आकपा के 22 केवी विद्युत लाइनें और पोल के क्षतिग्रस्त होने से कल्पा, पूह और निचार खंड के अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रो में सोमवार देर रात से बत्ती गुल हो गई है। बत्ती गुल होने से हजारों ग्रामीणों को बर्फबारी के बीच सर्द रातें काटने को मजबूर हैं।
जिले के राजेश नेगी, दिव्या नेगी, भगवान सिंह नेगी, प्रमोद नेगी, राजकमल नेगी, वीरेंद्र नेगी, देवेंद्र नेगी, हरीराम नेगी, देवी दयाल नेगी, सुरजीत नेगी, अनुराज नेगी और कविता नेगी सहित अन्य ग्रामीणों के अनुसार बर्फबारी के कारण कई ग्रामीण क्षेत्रों में बत्ती गुल है। ऐसे में वे कड़ाके की ठंड में ठिठुरने को मजबूर हो रहे हैं। विद्युत बोर्ड को बर्फबारी से पूर्व ही सारी तैयारी कर इससे निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए था। हालांकि विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने बर्फबारी के बीच भी क्षतिग्रस्त बाधित लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।
विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ के अधिशासी अभियंता टाशी नेगी के अनुसार भारी बर्फबारी और बारिश से जिले में कई जगहों पर विद्युत लाइनें और पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप होने की समस्या पेश आई। बोर्ड के कर्मचारियों ने बर्फबारी के बीच कार्य करते हुए 136 ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त कर दिया है। 40 ट्रांसफार्मरों को बहाल करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सभी ट्रांसफार्मरों को जल्द दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति की नियमित सप्लाई दी जाएगी।