{"_id":"6ae9d0498012bcfe0e056378","slug":"volleyball-tournament-in-basahara-from-november-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-174112-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बसाहरा में वॉलीबॉल का महाकुंभ 5 नवंबर से, विजेता को मिलेंगे 51 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बसाहरा में वॉलीबॉल का महाकुंभ 5 नवंबर से, विजेता को मिलेंगे 51 हजार
विज्ञापन
धरोहर द/श क्लब करवाएगा डे-नाइट प्रतियोगिता, महिला रस्साकशी और लोकनृत्य भी रहेंगे आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
बसाहरा में 5 से 10 नवंबर तक धरोहर द/श क्लब की ओर से डे-नाइट वॉलीबॉल प्रतियोगिता करवाई जाएगी। विजेता टीम को 51 हजार रुपये और उपविजेता को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। खेलों के साथ महिला रस्साकशी और लोकनृत्य प्रतियोगिताएं भी मुख्य आकर्षण रहेंगी। क्लब के अध्यक्ष हरीश वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा बनाई गई। उन्होंने बताया कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता में अधिकतम 32 टीमें हिस्सा ले सकेंगी। सभी मुकाबले मैट पर नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे। प्रतियोगिता ग्राम स्तर की होगी, जिसमें कॉलेज और आईटीआई की टीमें भाग नहीं ले सकेंगी। महिला रस्साकशी और लोकनृत्य प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 11,111 रुपये और द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को 5,555 रुपये पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा वॉलीबॉल में सर्वश्रेष्ठ अटैकर, सेटर, लिबेरो, उभरते खिलाड़ी और फेयर प्ले के लिए भी विशेष पुरस्कार रखे गए हैं। बैठक में क्लब उपाध्यक्ष संदीप राणा, सचिव विजय सिंह राणा, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश राणा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।