Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rohtang Pass Ultra Challenge held in Manali

Rampur Bushahar News: कंदरेड़ी के सूबेदार गोपी बलभ ने 16 घंटे में 100 किमी की अल्ट्रा मैराथन की पूरी

Tue, 03 Nov 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rohtang Pass Ultra Challenge held in Manali
रामपुर के कंदरेड़ी गांव के गोपी बलभ कनैन ने 100 किलोमीटर की दौड़ 16 घंटे में की पूरी। स्रोत : ज
. रोहतांग पास अल्ट्रा चैलेंज में हिमाचल से एकमात्र प्रतिभागी रहे रामपुर के 43 वर्षीय धावक
विज्ञापन

. 11 में से केवल आठ धावक पूरी कर पाए चुनौती
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर तैनात रामपुर के कंदरेड़ी गांव निवासी 43 वर्षीय गोपी बलभ कनैन ने लंबी दूरी की दौड़ में शानदार उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने मनाली में आयोजित रोहतांग पास अल्ट्रा चैलेंज की 100 किलोमीटर की कठिन अल्ट्रा मैराथन को 16 घंटे 13 मिनट 56 सेकंड में पूरा किया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश से वह एकमात्र प्रतिभागी रहे। 30 अक्तूबर की रात 11:00 बजे शुरू हुई इस प्रतियोगिता में कुल 11 धावकों ने हिस्सा लिया। इनमें से केवल आठ ही 100 किलोमीटर की दूरी पूरी कर सके। प्रतियोगिता की समयसीमा 17 घंटे निर्धारित थी। गोपी बलभ ने निर्धारित समय से पहले चुनौती पूरी कर अपनी असाधारण सहनशक्ति और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय दिया। दौड़ मनाली से शुरू होकर करीब 3,978 मीटर की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रे तक पहुंची और वापस मनाली लौटी। इसमें लगभग 50 किलोमीटर की चढ़ाई और इतनी ही दूरी की उतराई शामिल थी। गोपी बलभ ने अगस्त 2024 में दिल्ली से लंबी दूरी की दौड़ का सफर शुरू किया था। पिछले 26 महीनों में उन्होंने 10 किलोमीटर की 10 दौड़, 10 हाफ मैराथन और तीन फुल मैराथन पूरी की हैं। इसके अलावा 50 किलोमीटर की एक अल्ट्रा मैराथन, आदि कैलाश परिक्रमा रन में 60 किलोमीटर और नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन में 75 किलोमीटर की हाई एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन भी पूरी कर चुके हैं। अब पहली बार 100 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।


सैन्य अनुशासन और जुनून से हासिल किया मुकाम
भारतीय सेना में जिम्मेदारियों के निर्वहन के साथ गोपी बलभ ने नियमित अभ्यास और अनुशासित जीवनशैली से यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता से पैतृक गांव कंदरेड़ी सहित रामपुर और पूरे हिमाचल में खुशी की लहर है। 43 वर्ष की उम्र में उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed