फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Siddhi Chamsan from Tharoch selected for the U-14 national girls' volleyball team

Rampur Bushahar News: थरोच की सिद्धि चमसान का अंडर-14 राष्ट्रीय बालिका वॉलीबॉल टीम में चयन

Fri, 16 Oct 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के सरकारी स्कूलों से राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने वाली एकमात्र खिलाड़ी बनीं सिद्धि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थरोच की छात्रा सिद्धि चमसान ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सिद्धि का चयन अंडर-14 राष्ट्रीय बालिका वॉलीबॉल टीम के लिए हुआ है। वह हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों से इस राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं। उनकी इस उपलब्धि से समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर है और विद्यालय सहित क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। सिद्धि चमसान, रमेश चमसान और अनु चमसान की सुपुत्री हैं। उनके पिता रमेश चमसान कृषक हैं, जबकि माता अनु चमसान गृहिणी हैं। ग्रामीण परिवेश में रहकर सिद्धि ने अपनी मेहनत और खेल प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उनकी इस सफलता को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। चौपाल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं ग्राम पंचायत थरोच के उपप्रधान सतीश सिसौदिया ने सिद्धि को इस उपलब्धि पर बधाई दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थरोच के प्रधानाचार्य भोपिंदर सिसौदिया, उपप्रधानाचार्य सुरजीत सिसौदिया, शारीरिक शिक्षक करतार पोटन और विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सिद्धि को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि सिद्धि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed