{"_id":"6aa67b7ecbece0aad7017354","slug":"shrimad-bhagwat-katha-at-kumsu-temple-starts-on-october-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-169616-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कुमसू मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा 30 अक्तूबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कुमसू मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा 30 अक्तूबर से
विज्ञापन
आराध्य देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण के सानिध्य में होगा धार्मिक अनुष्ठान
तैयारियों में जुटी मंदिर कमेटी, जिम्मेदारियां भी सौंपी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शलाटी घोड़ी के आराध्य देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण मंदिर कुमसू में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। मंदिर में 30 अक्तूबर से 5 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। आराध्य देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण के सानिध्य में आयोजित होने वाले धार्मिक अनुष्ठान को लेकर मंदिर कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कथा के आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। आयोजन की तैयारियों को लेकर मंदिर कमेटी की बैठक अध्यक्ष जीवन चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में श्रीमद्भागवत कथा के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई और आवश्यक जिम्मेदारियां तय की गईं। कमेटी ने कथा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, धार्मिक आयोजन की व्यवस्था और अन्य तैयारियों को समय रहते पूरा करने का निर्णय लिया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जीवन चौहान ने कहा कि इष्ट देवता साहिब के आदेशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान की लीलाओं और धार्मिक प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर भी मिलेगा। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालुओं के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर कमेटी ने क्षेत्रवासियों से श्रीमद् भागवत कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया है।