फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   SFI protested against the new education policy and closure of government schools.

Rampur Bushahar News: नई शिक्षा नीति और सरकारी स्कूल बंद करने पर एसएफआई ने किया प्रदर्शन

Wed, 24 Sep 2025 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
SFI protested against the new education policy and closure of government schools.
एसएफआई कार्यकर्ता मांगो को लेकर प्रदर्शन करते हुए। संवाद 
सरकार के खिलाफ बस अड्डा रामपुर में जमकर की नारेबाजी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। बस अड्डा रामपुर में एसएफआई ने नई शिक्षा नीति और स्कूल बंद करने के खिलाफ प्रदर्शन किया। नई शिक्षा नीति से शिक्षा का निजीकरण और व्यापारीकरण हो रहा है। वहीं, सरकारी स्कूल बंद करने से गरीब तबके के बच्चे शिक्षा से वंचित रह रहे हैं। एसएफआई रामपुर इकाई की अध्यक्ष पूजा ने कहा कि सरकार सुनियोजित तरीके से सरकारी स्कूलों को बंदकर शिक्षा को निजी हाथों में सौंप रही है। यह कदम न केवल शिक्षा के अधिकार पर हमला है, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक ढांचे पर आघात है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति लागू होने से स्कूल-कॉलेजों में फीस लगातार बढ़ रही है। शिक्षा आम छात्र की पहुंच से बाहर होती जा रही है। इकाई ने प्रदर्शन के माध्यम से सरकारी स्कूलों को बंद करने का निर्णय तुरंत वापस लेने की मांग उठाई। इसके अलावा नई शिक्षा नीति को रद्द करने, स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की संरचना को मजबूत करने की मांग उठाई। वहीं, छात्रों से वसूली जा रही मनमानी फीस पर रोक लगाने, सभी बच्चों के लिए निशुल्क सामान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने, शिक्षकों की नियमित नियुक्ति करने और अस्थायी प्रणाली खत्म करने की भी मांग उठाई है। वहीं, चेताया है कि यदि सरकार शिक्षा पर हमला जारी रखेगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। आने वाले दिनों में विरोध-प्रदर्शन, रैलियां, पैदल मार्च और विरोध सभाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article