फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   SFI laid siege to the HRTC office

Rampur Bushahar News: एसएफआई ने एचआरटीसी कार्यालय का किया घेराव, बस को बहाल करने की मांग

Tue, 28 Jul 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
रामपुर–ठारला बस लंबे समय से नियमित रूप से नहीं चल रही
विज्ञापन

रूट बहाल नहीं हुए तो रामपुर बस स्टैंड में चरणबद्ध आंदोलन होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एसएफआई रामपुर इकाई ने मंगलवार को एचआरटीसी रामपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) कार्यालय का घेराव किया। छात्रों ने क्षेत्र में लगातार प्रभावित हो रही बस सेवाओं के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने छात्रों, कर्मचारियों और आम जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए बस सेवाएं तुरंत बहाल करने की मांग की। एसएफआई इकाई रामपुर की सहसचिव पूजा विद्यार्थी ने बताया कि रामपुर–ठारला बस लंबे समय से नियमित रूप से नहीं चल रही है। यह रूट लगभग बंद कर दिया गया है। इसके अलावा रामपुर–बसारा बस का रूट भी बंद है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों को रोजाना भारी दिक्कतें हो रही हैं। रामपुर से अन्य क्षेत्रों के लिए चलने वाली कई बसें भी निर्धारित समयसारिणी के अनुसार संचालित नहीं हो रही हैं। इससे लोगों को समय पर अपने शिक्षण संस्थानों और कार्यालयों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। घेराव के दौरान एसएफआई ने क्षेत्रीय प्रबंधक को स्पष्ट चेतावनी दी। संगठन ने कहा कि यदि आने वाले शुक्रवार तक रामपुर–ठारला और रामपुर–बसारा बस रूट बहाल नहीं किए गए। साथ ही, अन्य बसों का संचालन समयसारिणी के अनुसार शुरू नहीं किया गया, तो एसएफआई रामपुर इकाई शुक्रवार से रामपुर बस स्टैंड में चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन की नौबत आने पर इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और एचआरटीसी प्रशासन की होगी। एसएफआई रामपुर इकाई के सदस्य सुजल मेहता ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन आम जनता का अधिकार है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी की लापरवाही का खामियाजा छात्र, कर्मचारी और ग्रामीण जनता भुगत रही है। संगठन ने बंद किए गए सभी बस रूटों को तत्काल प्रभाव से बहाल करने की मांग की है। सुजल मेहता ने जोर दिया कि जब तक विद्यार्थियों और आम जनता की परिवहन संबंधी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक संगठन का संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article