फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Neelam secured first place in the poster-making competition, and Snehlata stood first in the speech competition

Rampur Bushahar News: पोस्टर मेकिंग में नीलम और भाषण प्रतियोगिता में स्नेहलता रहीं प्रथम

Fri, 25 Sep 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Neelam secured first place in the poster-making competition, and Snehlata stood first in the speech competition
ठियोग कॉलेज में हिंदी उत्सव के उपलक्ष पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागी। स्रो
ठियोग कॉलेज में हिंदी उत्सव का आयोजन, विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग के हिंदी विभाग ने हिंदी उत्सव के उपलक्ष्य में हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया। शुक्रवार को समापन पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कीं। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. भूपिंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग, सुलेख, निबंध लेखन, भाषण, नारा लेखन, कविता और प्रश्नोत्तरी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाईं गईं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में नीलम ने प्रथम स्थान और पलक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सुलेख प्रतियोगिता में लक्ष्मी प्रथम, शीतल द्वितीय, निबंध लेखन प्रतियोगिता में याशिका शर्मा प्रथम और रिया ने द्वितीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में स्नेहलता प्रथम और अंकिता द्वितीय रहीं। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रकृति शर्मा प्रथम व सुमृती द्वितीय रहीं। कविता प्रतियोगिता में जय कृतिका प्रथम और ईशा द्वितीय, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जय कृतिका प्रथम और मनीषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि डॉ. भूपिंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में प्रेरित किया। इस मौके पर प्रो. अनीता राठौर, डॉ. प्रदीप ठाकुर, डॉ. अरुण और डॉ. संतोष सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article