{"_id":"6ab677a9478ed0c08c04d73e","slug":"public-awareness-campaign-launched-from-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-170719-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पेंशनरों के हक की लड़ाई गांव-गांव पहुंचाएगी संयुक्त संघर्ष समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पेंशनरों के हक की लड़ाई गांव-गांव पहुंचाएगी संयुक्त संघर्ष समिति
विज्ञापन
किन्नौर से जनजागरण अभियान का आगाज, ब्लॉक से पंचायत स्तर तक समितियां गठित करने का फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति ने पेंशनरों की लंबित देनदारियों और अधिकारों को लेकर प्रदेशभर में जनजागरण अभियान शुरू कर दिया है। अभियान की शुरुआत शुक्रवार को किन्नौर जिले से हुई। समिति का लक्ष्य पेंशनरों को उनके अधिकारों और सरकार से देय लंबित भुगतान की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाने के साथ अधिक से अधिक पेंशनरों को संगठन से जोड़ना है। इसी कड़ी में किन्नौर संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक डाइट सभागार रिकांगपिओ में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी ने की। इसमें तीनों खंड के अध्यक्षों सहित करीब 57 पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में प्रदेश अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा, मीडिया प्रभारी सैन राम नेगी, जिला शिमला संयोजक मोहन ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश अतिरिक्त महासचिव भूप राम वर्मा ने बताया कि 18 सितंबर को बिलासपुर में प्रदेश के 18 संगठनों की राज्य स्तरीय बैठक हुई थी। इसमें प्रदेशभर में जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया था। इसी निर्णय के तहत अभियान की शुरुआत किन्नौर से की गई है। बैठक में तय किया गया कि सभी ब्लॉकों में बैठकें आयोजित कर संगठन को जोन और पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाएगा। इसके लिए समितियों के गठन के साथ सदस्यता अभियान को भी गति दी जाएगी। पदाधिकारियों ने कहा कि अभियान के माध्यम से पेंशनरों को उनके लंबित मामलों और अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाएगा। संयुक्त संघर्ष समिति की अगली बैठक 27 सितंबर को लाहौल-स्पीति के काजा में आयोजित होगी। पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी दिनों में जनजागरण अभियान को प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी तेज किया जाएगा।