{"_id":"6ab64f1b7b6c44b77807432c","slug":"the-road-has-been-closed-for-25-days-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-170649-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सड़क 25 दिन से है बंद, 28 अक्तूबर \nको मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सड़क 25 दिन से है बंद, 28 अक्तूबर को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे समस्या
विज्ञापन
. भूस्खलन से बाधित मार्ग ने बढ़ाई ग्रामीणों की परेशानी
. वैकल्पिक सड़क जल्द बहाल करने की मांग लेकर मुख्यमंत्री से मिलेगा पंचायत प्रतिनिधिमंडल
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
उपमंडल निरमंड की चायल पंचायत में 25 दिन से सड़क बंद है। लोग इस समस्या को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखेंगे। मुख्यमंत्री का 28 अक्तूबर को रामपुर का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान चायल पंचायत का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर और पंचायत प्रधान देवी सिंह ठाकुर की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मिलेगा। 28 अक्तूबर को सुबह करीब 10:00 बजे लोक निर्माण विभाग के परिधि गृह रामपुर में पंचायत प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के समक्ष भारी भूस्खलन के कारण 25 दिन से बाधित सड़क के मामले को उठाएगा। इस सड़क बंद होने के कारण पंचायत के ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से रोजमर्रा के जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं। पंचायत प्रधान देवी सिंह ठाकुर ने कहा कि लंबे समय से सड़क बंद रहने के कारण ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री के रामपुर दौरे के दौरान इस समस्या को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मांग करेगा कि संबंधित विभाग को सड़क मार्ग को जल्द बहाल करने के निर्देश दिए जाएं। उन्होंने कहा कि जब तक मुख्य सड़क की बहाली संभव नहीं होती, तब तक लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक सड़क मार्ग को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाए ताकि ग्रामीणों को आवागमन की सुविधा मिल सके। पंचायत के लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के समक्ष मामला पहुंचने के बाद सड़क बहाली को लेकर विभागीय स्तर पर तेजी आएगी और करीब एक महीने से परेशानी झेल रहे ग्रामीणों को राहत मिल सकेगी।