{"_id":"69d8d9cd252b8a6d2401e0ef","slug":"seven-volunteers-from-rohru-reach-the-finals-of-my-bharat-budget-quest-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-157843-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू के सात स्वयंसेवक माय भारत बजट क्वेस्ट के फाइनल में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू के सात स्वयंसेवक माय भारत बजट क्वेस्ट के फाइनल में पहुंचे
विज्ञापन
फार्मेसी काॅलेज रोहड़ू के सात स्वयंसेवक माय भारत बजट क्वेस्ट के राष्ट्रीय फाइनल में चयनित। स्रो
खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित की जा रही प्रतिष्ठित पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय रोहड़ू की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात स्वयंसेवक माय भारत बजट क्वेस्ट-2026 के फाइनल में पहुंच चुके हैं। यह प्रतिष्ठित पहल भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से माय भारत मंच के अंतर्गत आयोजित की जा रही है। प्रथम चरण में प्रतिभागियों का चयन ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी के माध्यम से किया गया। इसके बाद द्वितीय चरण में निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन दोनों चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय रोहड़ू के सात एनएसएस स्वयंसेवकों का अंतिम दौर के लिए चयन किया गया। इस प्रतियोगिता में देशभर से 12 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। चयनित एनएसएस स्वयंसेवकों में नम्रता, कनिका, अर्णव, हैरिस, सानिया,आश्लेषा, स्नेहा शामिल हैं। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट में अन्वी, अतुल, दृष्टि और संस्कृति भी स्पर्धा में शामिल हुए हैं। प्रतियोगिता का अंतिम चरण 12 एवं 13 अप्रैल को यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी), सेक्टर-25, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। इस चरण का आयोजन भारत के माननीय प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल संवाद के रूप में किया जाएगा। महाविद्यालय के निदेशक ने चयनित स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।