{"_id":"640e1197b868aaa87c0b7284","slug":"rohru-three-arrested-tree-cuttingcase-police-forest-rampur-hp-news-c-19-1-86310-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सनाबा के जंगल में देवदार की लकड़ी के साथ तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सनाबा के जंगल में देवदार की लकड़ी के साथ तीन लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
रोहड़ू। शिमला-जुब्बल मार्ग पर खड़ापत्थर के समीप सनाबा के जंगल में अवैध कटान का मामला सामने आया है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए देवदार की लकड़ी के साथ तीन लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। टीम ने मौके से एक जेसीबी और टिपर को भी कब्जे में लिया है। दोनों वाहन रोहड़ू के एक ठेकेदार के बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 12:30 बजे के बाद वन विभाग की टीम वन निरीक्षण चौकी सनाभा में मौजूद थी। इस दौरान उनको जंगल में पेड़ कटान का शोर सुनाई दिया। इसके बाद वन खंड अधिकी छूटू लाल ने इसकी सूचना जुब्बल पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस और वन रक्षकों की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने मौके से जेसीबी और टिपर और देवदार के पेड़ों के तने 12 गोले बरामद किए। यह मौके पर से हरे पेड़ काटकर बनाए गए हैं।
वन विभाग ने बताया काटी गई लकड़ी का मूल्य 2,41,346 रुपये आंका गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी ओम प्रकाश, कृष्ण और खाकिंदर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी रोहड़ू में अनिल चौहान के पास रहते हैं। डीएसपी रोहड़ू चमल लाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जुब्बल पुलिस कर रही है।