{"_id":"6aaa71399c1f3cdb130e7823","slug":"nitthar-to-get-bypass-facility-soon-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-169866-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नित्थर को जल्द मिलेगी बाईपास की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नित्थर को जल्द मिलेगी बाईपास की सुविधा
विज्ञापन
मिल्क फेडरेशन अध्यक्ष बुद्धि सिंह ने पांच लाख देने की घोषणा, बाजार में जाम से मिलेगी राहत
हितेश भारती
नित्थर (कुल्लू)। आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के केंद्र नित्थर बाजार में बढ़ते वाहनों के दबाव के चलते आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। बाजार की मुख्य सड़क सिंगल लेन होने के कारण दिनभर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहती है। इससे स्थानीय लोगों के साथ विभिन्न विभागों में काम करवाने पहुंचने वाले ग्रामीणों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नित्थर में बाईपास सड़क निकालने की पहल शुरू की गई है। कांग्रेस जोनल अध्यक्ष नित्थर प्रेम सिंह ठाकुर ने जल शक्ति विभाग नित्थर कार्यालय से आनी-नित्थर सड़क को जोड़ने के लिए एंबुलेंस सड़क निकालने की पहल की है। प्रस्तावित मार्ग भविष्य में बाईपास सड़क के रूप में विकसित किया जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि झल्ली गांव से नित्थर तक मुख्य सड़क किसी कारणवश बाधित होने पर नित्थर क्षेत्र का संपर्क प्रभावित हो जाता है। ऐसे में वैकल्पिक मार्ग का होना बेहद जरूरी है। प्रस्तावित सड़क बनने से आपात स्थिति में एंबुलेंस और अन्य आवश्यक वाहनों की आवाजाही भी सुचारु हो सकेगी। वहीं, मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने सड़क निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही उपायुक्त कुल्लू से धनराशि स्वीकृत करवाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। बाईपास सुविधा बनने से नित्थर बाजार में यातायात का दबाव कम होगा और रोजाना लगने वाले जाम की समस्या से भी लोगों को राहत मिल सकेगी।