फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   road block

एनएच पर गिरा पेड़, तीन मकानों के साथ एक कार आई चपेट में

Sat, 01 Feb 2020 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
road block
आनी में बीच सड़क पर गिरा सफेदे का पेड़। - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे आनी कस्बे के साथ किरण बाजार में सफेदा का एक पेड़ एनएच 305 पर गिर गया। इस घटना में तीन मकानों के साथ एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं आनी में तीन घंटे से भी अधिक समय तक जाम की समस्या से लोग जूझते रहे। क्षतिग्रस्त कार का चालक प्रकाश बाल-बाल बचा। सफेदा का पेड़ गिरने से चैन राम, हेतराम और तावेराम के मकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम आनी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पेड़ गिरने के कारण आनी, लूहरी, कराणा, गुहाटन, कोठी और छतरी आदि के बीच आवाजाही बाधित रही और दूरदराज जाने वाले लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। किरण बाजार के बाशिंदों के अनुसार किरण बाजार से कोर्ट रोड तक एक सर्कुलर सड़क निकाली गई है। इस सड़क से ऊपर बड़े-बड़े सफेदा के पेड़ हैं, जो कभी भी दरक सकते हैं। ऐसे में आए दिन यहां से आने जाने वाले राहगीर भी खतरे के साये में सफर करने के लिए मजबूर हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग उठाई है कि खतरनाक चिन्हित सफेदा के पेड़ों को यहां से तुरंत कटवाया जाए। वहीं यहां से निकाली गई सड़क पर डंगे लगाए जाएं।
विज्ञापन

वहीं, डीएफओ लूहरी चंद्रभूषण शर्मा का कहना है कि यहां चिन्हित सफेदा के पेड़ो को कटवाने के लिए टेंडर हो गए हैं। अब निगम पेड़ों को कटवाने का कार्य करेगा और जल्द ही जल्द मार्क किए गए पेड़ कटवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम आनी चेत सिंह के अनुसार नुकसान का जायजा लेने को राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है। पेड़ को हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। यहां इसके अलावा जो भी खतरनाक पेड़ होंगे, उनकी निशानदेही कर यहां से हटवाने के लिए जल्द संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed