फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Road accident in Kotkhai, one killed, five injured

कोटखाई मे दो सड़क हादसों में एक की मौत

Fri, 16 Sep 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Road accident in Kotkhai, one killed, five injured
कोटखाई में हुआ सड़क हादसा - फोटो : RAMPUR-HP
कोटखाई(रोहड़ू)। कोटखाई में शुक्रवार को अलग-अलग जगह पर दो सड़क हादसे हुए। इनमें पांच लोग घायल हुए हैं, जबकि एक की मौके पर मौत हो गई । पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला हादसा गुम्मा बागी सड़क पर कुल्टी कैंची के समीप हुआ। इसमें दो व्यक्ति घायल हुए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई । हादसा सुबह 9:00 बजे के करीब हुआ जब पिकअप एचपी 72-1424 सेब लेकर गोविंदपुर से पराला मंडी की ओर जा रही थी।
विज्ञापन

कुल्टी कैंची के समीप पिकअप अनियंत्रित होकर 200 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इसमें चालक सुभाष (37) पुत्र रमेश जिला बिलासपुर की मौके पर मौत हो गई, जबकि अखिल मोखटा और निशांत मोखटा पुत्र दौलत राम गांव गोविंदपुर घायल हुए हैं । घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ठियोग ले जाया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरा हादसा ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर चलनेर के समीप हुआ। इसमें लोक निर्माण विभाग रोहडू वृत्त मंडल 14 के अधीक्षण अभियंता सरकारी वाहन से शिमला की ओर जा रहे थे। इस दौरान शिमला से आ रही तेज रफ्तार पिकअप के साथ टक्कर हो गई । सरकारी वाहन एचपी 77- 0150 स्विफ्ट कार जिसमें अधीक्षण अभियंता आरएस जसवाल उनकी पत्नी नीलम जसवाल और चालक सुरेंद्र सवार थे । हादसे में नीलम जसवाल और चालक सुरेंद्र चोटिल हुए हैं । जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कोटखाई स्वास्थ्य केंद्र से शिमला रेफर किया गया है । वहीं, थाना प्रभारी कोटखाई मदनलाल ने बताया कि दोनों सड़क हादसों में मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसों की छानबीन इसकी जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed