फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rishi panchmi fair celebreted in dalash

काकू चौहान के गीतों पर जमकर नचाए लोग

Mon, 05 Sep 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
rishi panchmi fair celebreted in dalash
काकू चौहान दलाश में कार्यक्रम पेश करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
दलाश (कुल्लू)। ऐतिहासिक ऋषि पंचमी मेले की सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक काकू चौहान ने खूब समां बांधा। उन्होंने एक से बढ़कर एक पहाड़ी गीत गाकर दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। सांस्कृतिक संध्या में सबसे पहले रोहित शर्मा ने प्यारी संजना, रूकमणी ओए मेरा प्यार वो है जो, बेलूए बूरा आया जमाना जैसे गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इसके बाद कुलदीप कौशल ने बागा सराहन जाचा लागी, हमारे मेला, आनी बाजारे मुखे मिलना गीत गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इसके बाद सांस्कृतिक संध्या के स्टार कलाकार काकू चौहान ने मंच संभालने के बाद दर्शकों को खूब नचाया। उन्होंने चौपाल वाली छोरी, कोटगढ़ वामी रेजटा, मथुरा की नाटी, शालू विस्की पिलाई जा रे, बोलो मोरू दे पहाड़ी नाटियों की प्रस्तुतियों कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या का मंच संचालन करते हुए ललित शर्मा ने खूब वाहवाही लूटी। इसमें सेब कारोबारी दीपक वर्मा और लीलू भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। क्लब के प्रधान विद्या सागर ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक संध्या के सफल आयोजन के लिए 5,1000 रुपये प्रदान किए। इस अवसर पर उनके साथ दलाश पंचायत प्रधान सत्येंद्र शर्मा, हरीश शर्मा स्पोर्ट्स क्लब के लिए अध्यक्ष विद्या सागर, दुष्यंत परमार, रांकी, प्रदीप चौहान, राजेंद्र और अजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed