फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Review meeting regarding the Mid-Day Meal Scheme in government schools

Rampur Bushahar News: स्कूलों में भोजन में गुणवत्ता और स्वच्छता के दिए निर्देश

Tue, 25 Aug 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Review meeting regarding the Mid-Day Meal Scheme in government schools
रिकांगपिओ में विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना की समीक्षा बैठक में उप​स्थित अ​​धिकारी। संवाद
सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना को लेकर समीक्षा बैठक
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)।
किन्नौर जिले के सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना को लेकर समीक्षा बैठक की गई। उपायुक्त अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में यह बैठक उपायुक्त कार्यालय परिसर के सम्मेलन कक्ष में हुई। बैठक में स्कूलों में विद्यार्थियों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और पौष्टिकता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ओंकार सिंह पटियाल ने जिले के सरकारी विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को निर्धारित मानकों के अनुसार पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जा रही है। ओंकार सिंह पटियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री विशेष पौष्टिक आहार योजना के अंतर्गत विद्यालयों में बच्चों को सप्ताह में दो बार विशेष पौष्टिक आहार का लाभ दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, जिला किन्नौर के विद्यालयों में ‘तिथि भोजन’ के माध्यम से भी विद्यार्थियों को पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है। यह पहल बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने में सहायक है। उपायुक्त अमित कुमार शर्मा ने विद्यालयों में बच्चों को उपलब्ध करवाए जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और पौष्टिकता को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजना की नियमित निगरानी करने को कहा। साथ ही, निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना है। बैठक में उप निदेशक उच्चतर शिक्षा कुलदीप सिंह डोगरा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर पुष्प राज ठाकुर, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक गुरु लाल नेगी और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी भविता टंडन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed