{"_id":"6aae8ce852b02cae0200cdaf","slug":"youth-arrested-with-9-grams-of-chitta-in-kotkhai-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-170178-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कोटखाई में 9 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कोटखाई में 9 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
डिटेक्शन सेल ठियोग की टीम ने मघाली मोड़ के समीप पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई(रोहड़ू)। शिमला पुलिस की डिटेक्शन सेल ने कोटखाई क्षेत्र में एक युवक को 9 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर को डिटेक्शन सेल उपमंडल ठियोग की टीम मघाली मोड़, पुड़ग के पास गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने कोटखाई निवासी 28 वर्षीय युवक गौरव ठाकुर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कोटखाई में मामला दर्ज किया है। यह मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत दर्ज किया गया है। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे एसीजेएम न्यायालय ठियोग में पेश कर पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त करने की प्रक्रिया की जा रही है। शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने बताया पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस का लक्ष्य इस अवैध कारोबार के पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करना है। यह अभियान क्षेत्र में नशे के प्रसार को रोकने के लिए महत्वपूर्ण है।