फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rampur project produced the highest amount of electricity.

Rampur Bushahar News: रामपुर परियोजना ने किया सर्वाधिक विद्युत उत्पादन

Sun, 02 Nov 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rampur project produced the highest amount of electricity.
412 मेगावाट रामपुर परियोजना। स्रोत : परियोजना प्रबंधन
रामपुर बुशहर। रामपुर परियोजना ने अक्तूबर में सर्वाधिक विद्युत उत्पादन करने का नया रिकॉर्ड बनाया है। सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड की इकाई रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने वर्ष 2021 के रिकॉर्ड को पछाड़ते हुए इस महीने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। स्टेशन ने कमीशनिंग के बाद इस बार अक्तूबर में अब तक का सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन दर्ज किया है। अक्तूबर में रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 164.7347 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया, जो अक्तूबर 2021 में प्राप्त 160.9572 मिलियन यूनिट के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया। परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने सभी कर्मचारियों को उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उत्कृष्ट उपलब्धि स्टेशन के कर्मियों के सतत् प्रयासों, कुशल संचालन और मजबूत टीम वर्क का परिणाम है। जल प्रबंधन, रखरखाव योजना और उत्पादन दक्षता को बढ़ाने के प्रति रामपुर परियोजना टीम की प्रतिबद्धता ने इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां एसजेवीएन के उस मिशन को और सशक्त बनाती हैं। इसके तहत संस्था देश की ऊर्जा सुरक्षा में सतत और दक्ष विद्युत उत्पादन के माध्यम से योगदान दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article