फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, teacher crisis, dola ram school nither,

Rampur Bushahar News: शहीद डोला राम स्कूल नित्थर में विज्ञान संकाय बंद होने के कगार पर

Sun, 24 Mar 2024 07:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 07:34 PM IST
विज्ञापन
एकमात्र बायोलॉजी के प्रवक्ता के सहारे विद्यालय में चल रहा विज्ञान संकाय, दस किमी दूर पढ़ाई करने के लिए जाने को मजबूर लोग
विज्ञापन


अभिभावकों में रोष, शिक्षकों की जल्द तैनाती की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर स्थित शहीद डोला राम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में सरकार और शिक्षा विभाग की अनदेखी के कारण विज्ञान संकाय बंद होने के कगार पर है। स्कूल में एकमात्र बायोलॉजी के प्रवक्ता पर पढ़ाई का सारा जिम्मा है। ऐसे में विद्यार्थियों को कैसे बेहतर शिक्षा मुहैया हो पाएगी, इसको लेकर अभिभावकों में सरकार और विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है। गौर हो कि शहीद डोला राम जिन्होंने मातृ भूमि की रक्षा के लिए जान न्योछावर कर दी थी, उनके नाम पर इस स्कूल का नाम रखा गया है लेकिन सरकार स्कूल की अनदेखी कर रही है। स्कूल में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब दो साल से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन मेडिकल, नॉन मेडिकल के प्रवक्ताओं के पद नहीं भरे जा रहे हैं। विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चंद्रपॉल शर्मा ने बताया कि स्कूल में गणित, केमिस्ट्री, फिजिक्स और कंप्यूटर शिक्षकों के पद दो वर्ष से अधिक समय से रिक्त पड़े हैं। इस वजह से क्षेत्र के बच्चे यहां से दस किलोमीटर दूर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तांदी जाकर विज्ञान संकाय की पढ़ाई करने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार मांग के बाद भी सरकार, शिक्षा विभाग और स्थानीय नेताओं के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही हैं। हालात यह है कि अगर जल्द प्रवक्ताओं के रिक्त पद नहीं भरे गए तो विज्ञान संकाय में बच्चे प्रवेश ही नहीं लेंगे। इससे सबसे अधिक नुकसान गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को झेलना होगा। उन्होंने सरकार से मांग उठाई कि शीघ्र प्रवक्ताओं के रिक्त पद भरे जाएं, जिससे बच्चों को घरद्वार शिक्षा मुहैया हो सके। आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकिंद्र कुमार का कहना है कि जल्द ही शिक्षकों के पदों को भरने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed