{"_id":"64f371ec53c343d25f055c86","slug":"rampur-news-suru-village-danger-water-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-4887-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जल रिसाव से सुरू गांव को खतरा, ग्रामीणों ने परियोजना प्रबंधन पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जल रिसाव से सुरू गांव को खतरा, ग्रामीणों ने परियोजना प्रबंधन पर लगाए आरोप
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पानी के रिसाव से लगातार धंस रहे सुरू गांव को बचाने के लिए कूट परियोजना को उचित कदम होंगे। परियोजना प्रबंधन और जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में एसडीएम निशांत तोमर की यह निर्देश जारी किए। बैठक में फैसला लिया गया कि सोमवार को टीम गांव का दौरा करेगी।
पंचायत प्रतिनिधियों ने कंपनी प्रबंधन पर आरोप लगाया कि परियोजना की टनल से पानी कर रिसाव हो रहा है। इसके कारण सुरू गांव की जमीन लगातार धंस रही है। इसके साथ ही गांव के आसपास कई जगहों पर भी पानी का रिसाव हो रहा है। एसडीएम ने परियोजना प्रबंधन को गांव में निकल रहे पानी को व्यवस्थित ढंग से बाहर निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर परियोजना की टनल से रिसाव हो रहा है, तो उसमें रंगीन पानी छोड़ा जाएगा, जिससे पता लगाया जा सके कि गांव में रिसाव हो रहा पानी टनल का है या नहीं। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने परियोजना प्रबंधन पर रोष जताते हुए कहा कि सुरू गांव में एक दर्जन घर खतरे की जद में आ गए हैं। जबकि पांच घरों को खाली करवा दिया गया है। अगर जल्द ही उचित कदम नहीं उठाया गया तो पूरा गांव तबाह हो जाएगा।
पंचायत प्रधान रतन डोगरा ने कहा कि परियोजना प्रबंधन का रवैया ग्रामीणों के प्रति सकारात्मक नहीं है। डोगरा ने कहा कि परियोजना प्रबंधन की मनमानी ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है। परियोजना प्रबंधन जिस तरह से कह रहा है कि पहले मौके का सर्वे किया जाएगा, उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अगर इस बीच सुरू गांव पूरी तरह से तबाह हो गया तो इसका जिम्मेवार कौन होगा? कूट पंचायत के पूर्व प्रधान विजय नेगी ने कहा कि परियोजना प्रबंधन ने अभी तक न बिजली उत्पादन का एक फीसदी राशि और न ही लाडा का पैसा दिया है।
विज्ञापन
बरसात खत्म हो चुकी है लेकिन गांव में जगह-जगह से पानी निकल रहा है। इस मौके पर कूट पंचायत के उपप्रधान नीतिश भंडारी और डॉ. जीआर नेगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने कहा कि सोमवार को सुरू गांव का निरीक्षण किया जाएगा। परियोजना प्रबंधन को समस्या का समाधान करने के उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं।