{"_id":"65df26524538a146120c4d5b","slug":"rampur-news-science-day-govind-vallabh-memorial-school-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-112811-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विपिन प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विपिन प्रथम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में बुधवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। विज्ञान दिवस का विषय विकसित भारत के लिए भारतीय तकनीक है। कार्यक्रम में शैक्षिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से धमाल मचाया। छात्र और छात्राओं ने एकल नृत्य, कुल्लवी नाटी, एकांकी और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता प्रस्तुतियां से सभी का मन मोह लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विपिन राज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुशीला ने दूसरा और आशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। विज्ञान समिति अध्यक्ष डॉ जीवन मसोई ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि द्वारा विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।