फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, sarkar, goan, ke dwar, program, arsu,

Rampur Bushahar News: पांच फरवरी को अरसू में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम

Wed, 31 Jan 2024 07:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 07:03 PM IST
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह सुनेंगे ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पूर्व में निरमंड में प्रस्तावित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम अब ग्राम पंचायत अरसू के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे। इस दौरान वह लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका मौके पर निपटारा भी किया जाएगा। एसडीएम मनमोहन सिंह ने बताया कि निरमंड की ग्राम पंचायत भालसी में हो रहे उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा यहां आचार संहिता लागू की गई है। इस कारण यह कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निरमंड के स्थान पर अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अरसू में 5 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है। इसमें निरमंड विकास खंड की ग्राम पंचायत अरसू, कोट, बड़ीधार, बाड़ी और निशानी पंचायतों के लोगों की समस्याओं का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने संबंधित पंचायतों के ग्रामीणों से अपनी शिकायतों व समस्याओं को लिखित रूप में चार फरवरी शाम पांच बजे तक संबंधित पंचायतों के सचिवों को पंचायत कार्यालय में देने का आह्वान किया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपमंडल प्रशासन द्वारा संबंधित पंचायतों में कार्यक्रम को लेकर प्री शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत बुधवार को ग्राम पंचायत कोट, एक फरवरी को साढ़े ग्यारह बजे ग्राम पंचायत बड़ीधार और इसी तर्ज पर आने वाले दिनों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed