फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, pulse polio, drive started, kinnaur,

Rampur Bushahar News: उपायुक्त किन्नौर ने किया दो दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

Sun, 07 Apr 2024 06:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 06:19 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त किन्नौर डाॅ. अमित कुमार शर्मा ने रविवार को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ से जिले के 0 से 05 वर्ष के बच्चों के लिए दो दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले के 05 वर्ष तक के 4,600 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पूर्ण जिले में 101 बूथ केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा जिले के चौरा और मुख्य बस स्टैंड को चिह्नित किया गया है, जहां बसों में सफर कर रहे 05 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने लोगों को पल्स पोलियो अभियान बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के साथ-साथ आज विश्व स्वास्थ्य दिवस भी मनाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जिससे एक स्वस्थ समाज का निर्माण संभव हो सके। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी डॉ. मेजर शशांक गुप्ता, डॉ. कविराज, डॉ. अन्वेषा, हेमलता और शारदा नेगी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed