फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, nirmand, news, budu diwali, fair, meting,.

Rampur Bushahar News: 12 से 15 दिसंबर तक सजेगा निरमंड का बूढ़ी दिवाली मेला

Tue, 07 Nov 2023 05:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 05:53 PM IST
विज्ञापन
मेले के सफल आयोजन को लेकर हुई बैठक, मेला मैदान में स्थापित की जाएगी पुलिस पोस्ट, सीसीटीवी से रहेगी निगरानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ब्रौ (रामपुर बुशहर)। भगवान श्री परशुराम की नगरी निरमंड में ऐतिहासिक एवं प्राचीन बूढ़ी दिवाली मेला इस बार 12 दिसंबर से शुरू होगा। जिलास्तरीय मेले के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को मेला कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने की। खंड विकास समिति सभागार निरमंड में आयोजित बैठक में मेले की रूपरेखा और विभिन्न गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में स्थानीय मंदिरों के कारदारों, नगर पंचायत के पदाधिकारियों, व्यापार मंडल निरमंड के प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागाध्यक्षों, मेला कमेटी के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया। बूढ़ी दीवाली मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने कहा कि इस वर्ष बूढ़ी दीवाली मेला 12 से 15 दिसंबर तक आयोजित होगा। 12 दिसंबर को दशनामी जूना अखाड़ा निरमंड में पारंपरिक दिवाली मनाई जाएगी। 13, 14 और 15 दिसंबर को दिन के मेले और रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्टार नाइट संध्या आयोजित की होंगी। इसमें हिमाचल के लोक गायकों और कलाकारों को विशेष तरजीह दी जाएगी। इसके अलावा स्कूली बच्चों, महिला मंडलों की लोकनृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। मेले के दौरान निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन होगा। मेला कमेटी 16 और 17 दिसंबर को मेला मैदान में कुछ अन्य गतिविधियां भी करवाएगी। मेले के दौरान पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर जल्द बैठक होगी। आगामी समीक्षा बैठक 25 नवंबर को होगी।




इनसेट

मेला मैदान में स्थापित होगी पुलिस पोस्ट

गौर हो कि बीते वर्ष बूढ़ी दिवाली मेले के दौरान एक व्यापारी की हत्या का मामला सामने आया था। इस घटना से सबक लेते हुए मेला कमेटी ने इस बार मेला मैदान में पुलिस पोस्ट स्थापित करने का निर्णय लिया है, जिससे मैदान में होने वाली हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। एसडीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि पुलिस पोस्ट में पुलिस के जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे और पैट्रोलिंग करेंगे। शरारती तत्वों पर नजर बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed