फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, nh closed, due to landslide, shilaru

Rampur Bushahar News: शिलारू में पहाड़ी से चट्टानें दरकने के कारण एनएच पांच अवरुद्ध

Wed, 19 Jul 2023 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। अपर शिमला में बारिश के कारण भूस्खलन और भूमि धंसने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को नेशनल हाईवे पांच पहाड़ी से चट्टानें दरकने के कारण यातायात के लिए अवरूद्ध हो गया। इससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। किन्नौर और रामपुर से शिमला, चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


वाहनों की आवाजाही वाया सुन्नी, बसंतपुर होकर हुई। जानकारी के मुताबिक शिलारू में मंगलवार देर रात से पहाड़ी से चट्टानें दरकनी शुरू हो गई, जो बुधवार सुबह तक जारी रहा। नेशनल हाईवे पांच पर बड़ी बड़ी चट्टानें गिरने के कारण यहां यातायात सुबह से ही पूरी तरह से ठप हो गया।
विज्ञापन


ऐसे में रामपुर से शिमला की ओर एचआरटीसी की बसों सहित अन्य वाहनों को वाया सुन्नी बसंतपुर होकर भेजा गया, जबकि शिमला से रामपुर और किन्नौर जाने वाले भारी और हल्के वाहनों को ढली से वाया मशोबरा, सुन्नी सैंज वैकल्पिक मार्ग से होकर भेजा गया। कुमारसैन नारकंडा की ओर जाने वाले हल्के वाहनों को मतियाना से वाया नागजुब्बड़-कोटीघाट-कांगल-बड़ागांव-किंगल वैकल्पिक मार्ग और भारी वाहनों को ढली से वाया मशोबरा-सुन्नी-सैंज वैकल्पिक मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिलारू में अभी भी भूस्खलन का सिलसिला जारी है। इस कारण जिला प्रशासन और पुलिस ने लोगों को मार्ग का इस्तेमाल न करने और वैकल्पिक मार्गों से सफर करने की हिदायत दी है। परिवहन निगम रामपुर के अड्डा प्रभारी स्वरूप दिवान ने बताया कि बुधवार को शिलारू में पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण एचआरटीसी की बसों को वाया सुन्नी बसंतपुर होकर भेजा गया। मार्ग बहाली के बाद ही एनएच से बसों की आवाजाही हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed