{"_id":"65df25b2cf6b5185fe0a0f47","slug":"rampur-news-lower-koti-school-science-day-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-112814-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को विज्ञान दिवस का महत्व बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को विज्ञान दिवस का महत्व बताया
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लोअर कोटी में मनाया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लोअर कोटी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य परम देव शर्मा ने की। इस दौरान विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल बनाए। कार्यक्रम में विज्ञान विषय की प्रवक्ता सुमन मांटा ने विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने डाॅ. सीवी रमन की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।। इस दौरान छात्रों ने विभिन्न विज्ञान माॅडल भी बनाए। इसके माध्यम से विज्ञान की उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विद्यालय के प्रधानाचार्य परम देव शर्मा ने भी विज्ञान के महत्व से छात्रों को अवगत करवाया। उन्होंने विज्ञान विषय के प्रति रूचि बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।