फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, health, ayshman bhav, scheme,

Rampur Bushahar News: आयुष्मान भव कार्यक्रम से लोगों को घरद्वार मिल रही उपचार की सुविधा

Thu, 18 Jan 2024 07:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
रामपुर के दुर्गम क्षेत्र गानवीं, तकलेच और धारगौरा की सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सक दे रहे सेवाएं
विज्ञापन


31 मार्च तक चलेगा केंद्र सरकार का आयुष्मान भव कार्यक्रम

सुभाष सेन

रामपुर बुशहर। कोरोना महामारी के बाद देश और प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक स्तर पर सुधार हुआ है। केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य लाभ की विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को लाभ मिल रहा है। इसी तरह की एक योजना आयुष्मान भव भी है, जिसके माध्यम से ग्रामीणों को घरद्वार पर विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। सप्ताह में एक बार विशेषज्ञ चिकित्सक ग्रामीण इलाकों में जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ ही उनका उपचार भी कर रहे हैं। गौर हो कि रामपुर उपमंडल के दुर्गम एवं ग्रामीण इलाकों में रह रहे लोगों के लिए आयुष्मान भव कार्यक्रम कारगर साबित हो रहा है। उपमंडल रामपुर की तीन सीएचसी तकलेच, गानवीं और धारगौरा में सप्ताह में एक बार खनेरी अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। इन विशेष शिविरों में मेडिसिन, गायनी, ऑर्थो, स्किन और ईएनटी सहित अन्य रोगों के विशेषज्ञ ग्रामीणों को घरद्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवा रहे हैं। बीते वर्ष सितंबर से इस कार्यक्रम की शुरूआत की गई थी। यह अभियान 31 दिसंबर निर्धारित की गई थी, लेकिन अब केंद्र सरकार ने कार्यक्रम की समयावधि बढ़ा दी है। अब यह कार्यक्रम 31 मार्च तक चलेगा। इसके तहत शुक्रवार को उप तहसील तकलेच में स्वास्थ्य जांच और उपचार कार्यक्रम चलाया जाएगा। कार्यक्रम में खनेरी अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सक भाग लेंगे। इन तीन सीएचसी में अभी तक सैकड़ों ग्रामीणों ने विशेष स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाया है। ग्रामीणों की स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए केंद्र सरकार का यह कार्यक्रम लाभकारी साबित हो रहा है। खंड स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी रामपुर डॉ. आरके नेगी ने कहा कि आयुष्मान भव कार्यक्रम के तहत सैकड़ों ग्रामीणों को घरद्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उपमंडल के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सप्ताह में एक बार विशेषज्ञ चिकित्सक ग्रामीणों की निशुल्क जांच और उपचार की सुविधा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 31 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed