{"_id":"6617cb123f8c1ad1ad0405f1","slug":"rampur-news-hailing-kumarsain-apple-plants-damag-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-114552-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कुमारसैन में भारी ओलावृष्टि, सेब के पौधों समेत गुठलीदार पौधों को पहुंचा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कुमारसैन में भारी ओलावृष्टि, सेब के पौधों समेत गुठलीदार पौधों को पहुंचा नुकसान
विज्ञापन
ओलावृष्टि से टूटी सेब की सुरक्षा के लिए लगाई गई जालियां। संवाद
विभाग का पक्ष
छबीशी क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों में मौसम ने बरपाया कहर, जालियां भी टूटी, बागवानों की टूटी कमर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बुधवार रात से प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। बुधवार शाम को कुमारसैन उपमंडल के छबीशी क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि हुई। इसने क्षेत्र के बागवानों की कमर तोड़ कर रख दी है। क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायत में ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। इससे सेब पर लगी जालियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। प्रभावित बागवानों ने प्रदेश सरकार और बागवानी विभाग से उचित मदद की गुहार लगाई है। बीते वर्ष की तरह इसी तरह मौसम ने कहर बरपाया था। मौसम में हुई तबदीली से एक बार फिर ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। वहीं ऊपरी हिमाचल में मौसम का रुख बदलने से हजारों किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ गई है। बुधवार शाम करीब छह बजे कुमारसैन उपमंडल की ग्राम पंचायत करेवथी, मलैंडी, शिवान, कांगल, जंजैली और कोटीघाट में भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। इस ओलावृष्टि ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। ओलावृष्टि से सेब के पौधों को खासा नुकसान हुआ है। यही नहीं सेब के पौधों को बचाने के लिए बागवानों की लगाई जालियां भी पूरी तरह से ओलों से भर गई। इससे जालियां टूटकर जमीन पर गिर गई। इससे उत्पादन प्रभावित होने के साथ-साथ बागवानों को नुकसान भी उठाना पड़ा है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम और बिगड़ने वाला है। इस वर्ष जहां गुठलीदार फलों की फसल पर मौसम की मार पड़ रही है, वहीं अब मौसम की बेरुखी सेब सहित अन्य फसलों के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकती है। मौसम बिगड़ने से तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। इस कारण मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में इसका असर फ्लावरिंग पर भी पड़ेगा। हालांकि कम ऊंचाई वाले इलाकों में फ्लावरिंग का दौर शुरू हो गया है, लेकिन इस समय मौसम कहर बनकर बरप रहा है। स्थानीय बागवान पूर्ण चंद, रमेश वर्मा, विद्या सेन, संतलाल, विनोद कंवर, बंटी, जीवन चौहान सहित अन्य प्रभावित बागवानों ने बताया कि एक ओर मौसम की मार से सेब की फसल प्रभावित हो रही है। वहीं अब ओलावृष्टि ने बागवानों को खासा नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और बागवानी विभाग से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।