{"_id":"661bbc58602aeeaa410c81fa","slug":"rampur-news-fire-week-started-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-114661-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पंचायतों, स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में बताए जाएंगे आग से निपटने के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पंचायतों, स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में बताए जाएंगे आग से निपटने के तरीके
विज्ञापन
अग्निश्मन केंद्र रिकांगपिओ में अग्निशमन सेवा सप्ताह शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। वर्ष 1944 में मुंबई पोर्ट डॉकयार्ड में एक जहाज में आग लगने से 231 लोगों की मृत्यु हो गई थी। इसमें 66 अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी शामिल थे। इनको श्रद्धांजलि देने के लिए हर वर्ष अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाता है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ अग्निशमन अधिकारी सुंदर लाल नेगी की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान विभाग के कर्मचारियों ने डॉकयार्ड में शहीद हुए कर्मचारियों को पुष्पार्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूरे सप्ताह जिला किन्नौर के विभिन्न स्थानों पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आग से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। विभाग की ओर से इस वर्ष का विषय अग्नि सुरक्षा सुनिश्चित करे, राष्ट्रीय निर्माण में योगदान दें है। रविवार को अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने रिकांगपिओ में आसपास अग्निसुरक्षा के बारे में लोगों को लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। अग्निशमन सप्ताह के दौरान जिले के विभिन्न पंचायतों, स्कूलों और सरकारी संस्थानों में अग्निशमन विभाग के कर्मचारी अग्नि सुरक्षा के बारे और आग की घटना होने पर आग को प्राथमिक अवस्था में रोकथाम के बारे में जागरूक करेंगे। वहीं अग्निशमन चौकी भावानगर में अग्रसर प्रशामक महेंद्र नेगी और अग्निशमन चौकी सांगला में अग्रसर प्रशामक अनिल कुमार की अध्यक्षता में अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। फायर ऑफिसर सुंदर लाल ने बताया कि जिला किन्नौर में अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान जिले के विभिन्न पंचायत, सरकारी कार्यालय, स्कूलों में जाकर जंगलों सहित हाउस फायर जैसे आग की घटनाओं के बारे में जागरूक करेंगे। इस मौके पर अग्रसर प्रशामक भगवान सिंह, फायरमैन गणेश कुमार, प्रशामक देव राज, प्रशामक सरन देव, पवन कुमार, गोपाल सिंहए, चालक गोकरण दास, डोला राम, पृथ्वी चंद, भेद राम और रूप लाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।