{"_id":"6400ddd4a6afa664e108d514","slug":"rampur-news-fairwell-party-in-sun-shine-school-anni-rampur-hp-news-c-19-1-76733-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वीनस मिस्टर और कृतिका के सिर सजा मिस फेयरवल का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वीनस मिस्टर और कृतिका के सिर सजा मिस फेयरवल का ताज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी के सनशाइन पब्लिक स्कूल रायबाग में वीरवार को नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह आयोजन किया। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से विद्यार्थियों ने खूब समां बांधा। इसमें एकल और समूह गान के अलावा पहाड़ी और फिल्मी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति से विद्यार्थियों ने खूब वाहवाही लूटी।
कार्यक्रम में वीनस ठाकुर को मिस फेयरवेल और कृतिका ठाकुर को मिस फेयरवेल चुना गया। अंत में प्रधानाचार्य रमेश ठाकुर ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर वेदराम शर्मा, कपिल नेगी, सविता, नरेंद्र कुमार और नीलम सहित कई अन्य मौजूद रहे।