फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, congress, political, meting, women congress, rampur

Rampur Bushahar News: लोस चुनाव को लेकर महिला कांग्रेस रामपुर ने बनाई रणनीति

Sun, 07 Apr 2024 06:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में नारी शक्ति की रहेगी अहम भूमिका : जैनब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ब्लॉक महिला कांग्रेस रामपुर ने लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार को सियासी रणनीति बनाई। रामपुर में हुई बैठक में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल विशेष रूप से मौजूद रहीं। इसमें बड़़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

रामपुर ब्लॉक कांग्रेस की अध्यक्ष राजकांता की अध्यक्षता में मंडी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर महिलाओं ने हुंकार भरी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस का स्वागत किया और उन्हें आश्वासन दिया है कि लोकसभा चुनाव में महिलाओं ने जीत के लिए कमर कस ली है। मंडी लोकसभा सीट को जीतने के लिए महिलाओं ने संकल्प लिया और केंद्र सरकार की नाकामियों को लेकर घर-घर प्रचार करने का निर्णय लिया गया। जैनब चंदेल ने कहा कि देश की आधी आबादी महिलाओं की है और लोकसभा चुनावों में महिलाओं की अहम भूमिका रहेगी। बीजेपी ने हमेशा महिलाओं का अपमान किया है। कांग्रेस ने महिलाओं के मोर्चे पर अपने घोषणापत्र में गंभीरता दिखाई है और पार्टी केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाएगी। इस दौरान उन्होंने महिला न्याय गारंटी को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed