{"_id":"64bc11a1dd3fe584d0043a88","slug":"rampur-news-chopal-heavy-rain-road-blocked-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-3086-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: आधी रात के बाद बारिश ने मचाई तबाही<bha>;<\/bha> बिजली गुल, दर्जनों सड़के बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: आधी रात के बाद बारिश ने मचाई तबाही<bha>;</bha> बिजली गुल, दर्जनों सड़के बंद
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। एक दिन की राहत के बाद आसमान से फिर आफत बरसी। शुक्रवार को दिनभर मौसम के साफ रहने के बाद आधी रात को एक बार फिर शुरू हुई तेज बारिश ने खूब तबाही मचाई है। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है वहीं दर्जनों सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। चौपाल-चौकिया मार्ग पर जयगढ़ के समीप बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने से नेरवा और चौपाल क्षेत्र की बिजली गुल हो गई थी।
विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने चौपाल की तरफ जाने वाली लाइन को काटकर नेरवा की बिजली तो करीब साढ़े नौ बजे बहाल कर दी थी, लेकिन उपमंडल मुख्यालय की बिजली करीब डेढ़ बजे बहाल हो पाई। शुक्रवार रात हुई बारिश से कई बगीचे भूस्खलन की चपेट में आने से धवस्त हो गए हैं वहीं कई घर खतरे की जद में आ गए हैं।
भारी बारिश के चलते ग्राम पंचायत मशढ़ोह की दलित बस्ती बागडुआ (गडाह) में मकानों को ख़तरा होने से रात को ही पांच मकानों को खाली करवा दिया गया है। इसमें मुकेश पुत्र निक्का राम, जीत सिंह, दुल्ला राम, नज़र लाल और निक्का राम पुत्र पहिया राम के परिवार शामिल हैं। सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है। उधर ग्राम पंचायत धनत और थरोच सहित अन्य क्षेत्रों के तहत भी कई बीघा जमीन और बगीचे भूस्खलन की चपेट में आने से नष्ट हो गए हैं।
विज्ञापन
कई जगह तो बादल फटने जैसी स्थिति पैदा हो गई। इससे पानी के तेज बहाव के चलते कई सड़कों ने तो नालों का रूप ले लिया। तेज बारिश से निजी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। बारिश के चलते नेरवा, चौपाल शिमला मुख्य मार्ग सहित करीब सभी सड़कें वाहनों की आवाजाही के लिए एक बार फिर बंद हो गई हैं। शनिवार सुबह ही शिमला पुलिस के आधिकारिक फेसबुक पेज से लोगों को शिमला-चौपाल और नेरवा मार्ग के बंद होने की सूचना दे दी गई है।
सूचना के मुताबिक शिमला से देहा तक घोड़ना, राक्सा एवं बजरोली पुल, देहा तक, देहा से चौपाल के बीच अलीधार में और चौपाल से नेरवा के बीच धबास सहित कई अन्य स्थानों पर मार्ग बंद है। मार्ग के जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने से नेरवा चौपाल का राजधानी शिमला से संपर्क कट गया है। उधर, बरसात से लगातार चल रहे खतरे को देखते हुए पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए आपदा में बचाव और राहत कार्य के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
एसडीपीओ चौपाल राजकुमार वर्मा ने लोगों से अपील की है कि नदी-नालों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि आपदा में राहत कार्य के लिए 8804728028 (चौपाल), 8894728029 (नेरवा) और 8894728030 (कुपवी) पर संपर्क कर सकते हैं।