{"_id":"64b186fa0005114aa702f8e6","slug":"rampur-news-cabinet-minister-jagat-negi-visited-flood-effected-area-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-2671-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट अधिकारी शीघ्र करें प्रस्तुत : जगत सिंह नेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से हुए नुकसान की रिपोर्ट अधिकारी शीघ्र करें प्रस्तुत : जगत सिंह नेगी
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने वीरवार जिला किन्नौर के सांगला में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त मकानों और सड़कों का निरीक्षण किया। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने टोंगटोंगचे नाले ने जिस जगह से रुख बदला और जिस कारण पानी गांव की और बढ़ा, उस क्षेत्र का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिससे दोबारा नाले का पानी गांव की ओर न आए। उन्होंने जल शक्ति विभाग को नुकसान का आकलन तैयार कर विस्तृत रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के लिए कहा।
उन्होंने गांव के लोगों को सामूहिक सहायता से सेब के पेड़ों को प्राथमिकता के आधार पर बचाने के लिए कहा और इस कार्य के लिए साथ लगते गांव से मदद मांग कर स्वयं सेवियों की सहायता लेने की सलाह दी। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को बाढ़ के कारण मकानों को हुए नुकसान का आकलन तैयार कर शीघ्र राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बाढ़ से क्षतिग्रस्त, सीवरेज लाइनों को भी जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। राजस्व मंत्री ने रुकती खड्ड में आई बाढ़ के कारण जल विद्युत परियोजना को हुए नुकसान का भी जायजा भी लिया।
उन्होंने कहा कि रुकती खड्ड के तटीकरण का कार्य और आजाद कश्मीर के लिए सड़क का कार्य शीघ्र किया जाएगा। आजाद कश्मीर के लोगों को तबादले में भूमि प्रदान करने का विकल्प भी दिया जाएगा। यहां के लिए पुलिया का निर्माण भी किया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश, पुलिस अधीक्षक विवेक चहल, हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के निदेशक पीतांबर नेगी, एसडीएम कल्पा शशांक गुप्ता, तहसीलदार सांगला सहित अन्य मौजूद रहे।