फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur news, aani, urban council, properties, distribute, to, panchyat,

Rampur Bushahar News: नगर पंचायत आनी की संपत्ति पांच पंचायतों को हस्तांतरित

Thu, 18 Jan 2024 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद शहरी विकास विभाग ने की संपत्ति पंचायतों के नाम की
विज्ञापन


नगर पंचायत निरस्त होने से अब फिर बढ़ेगी आनी नगरवासियों की परेशानियां

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू) । प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद आनी नगर पंचायत को निरस्त कर दिया गया है। वहीं अब शहरी विकास विभाग ने नगर पंचायत की पूरी संपत्ति पांच पंचायतों को हस्तांतरित करने की अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसके बाद अब कस्बेवासियों की मायूसी और बढ़ गई है। गौर हो कि पूर्व में पांच पंचायतों से काटकर बनाई गई नगर पंचायत आनी को निरस्त करने के बाद प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशानुसार निदेशक शहरी विकास विभाग ने आनी नगर पंचायत की स्थायी संपत्ति, कार्यालय रिकॉर्ड और शेष बची धनराशि बुधवार को संबंधित ग्राम पंचायत आनी, बखनाओं, कराणा, नम्होंग और कुंगश पंचायत को स्थानांतरित कर दी गई है। कोर्ट के इस फैसले से आनी नगरवासियों के अरमानों पर पानी फिर गया है। कस्बेवासियों को अब अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी पंचायत मुख्यालय का रुख करना होगा। जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत द्वारा आनी में जो स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थी, उनमें से कुछ लाइटें चोरी हो गई हैं। कस्बे में फिर से गंदगी के ढेर लगने शुरू हो गए हैं और अव्यवस्था का आलम दिनप्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। नगर पंचायत सचिव हरि शर्मा ने बताया कि प्रदेश उच्च न्यायालय ने नगर पंचायत की समस्त संपत्ति संबंधित पंचायतों को देने के फरमान जारी किए हैं। शहरी विकास विभाग की अधिसूचना के मुताबिक संपत्ति नगर पंचायत के अधिकार क्षेत्रों वाली पंचायतों को हस्तांतरित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed