फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   People in Bonda listened to the Shrimad Devi Bhagwat Katha

Rampur Bushahar News: बोंडा में लोगों ने सुनी श्रीमद् देवी भागवत कथा

Fri, 16 Oct 2026 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के बोंडा में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण कर रहे हैं। श्री नाग देवता, श्री कुंद्रा नाग बोंडा और देवता निंसु धराली की उपस्थिति में कथा वाचक आचार्य रितिका वशिष्ठ श्रद्धालुओं को देवी भागवत महापुराण कथा सुना रही हैं। आचार्य रितिका वशिष्ठ ने बताया कि श्रीमद् देवी भागवत पुराण हिंदू धर्म के प्रमुख 18 महापुराणों में से एक है। यह आदि शक्ति माता भगवती की महिमा और उपासना को समर्पित है। महर्षि वेदव्यास की ओर से रचित इस पुराण के श्रवण और पाठ का विशेष धार्मिक महत्व है। नाग देवता मंदिर कमेटी के प्रधान नरेश लारजू ने बताया कि कथा सुनने के लिए क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा के साथ मंदिर कमेटी की ओर से प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 19 अक्तूबर को पूर्णाहुति के बाद कथा का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article